बैंगलोरPublished: Dec 29, 2022 08:22:33 pm
Nikhil Kumar
- ऑनलाइन होगा अचल संपत्तियों का विवरण
जमीन के फर्जी दस्तावेजों (fake land documents) से होने वाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने अब अचल संपत्तियों का पूरा विवरण ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।
राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बुधवार को विधान परिषद में यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि अचल संपत्तियों के पंजीकरण के दौरान ऐसी संपत्तियों के फर्जी दस्तावेज संलग्र किए जाने के कई मामले सामने आए हैं। इसके स्थायी समाधान के लिए अचल संपत्तियों के सभी दस्तावेज अब पंजीकरण कार्यालय में ही ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। जनता दल-एस के गोविंदराजू के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कई प्रयासों के बावजूद इस समस्या का समाधान संभव नहीं हुआ था। इसलिए सरकार ने अचल संपत्तियों की खरीदी-बिक्री की पंजीकरण की व्यवस्था में ही बदलाव करने का निर्णय लिया है।