scriptयात्रियों की संख्या में गिरावट से बीएमटीसी चिंतित | fall in number of travelers woories BMTC | Patrika News

यात्रियों की संख्या में गिरावट से बीएमटीसी चिंतित

locationबैंगलोरPublished: Oct 29, 2019 07:48:26 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

यात्रियों की संख्या में गिरावट से बीएमटीसी चिंतित, गत 4 वर्ष में निगम ने खोए 15 लाख यात्री कई रूट पर यात्री नहीं मिलते। ऐसे रूट पर बस चलाना घाटे का सौदा

यात्रियों की संख्या में गिरावट से बीएमटीसी चिंतित

यात्रियों की संख्या में गिरावट से बीएमटीसी चिंतित

यात्रियों की संख्या में गिरावट से बीएमटीसी चिंतित
गत 4 वर्ष में निगम ने खोए 15 लाख यात्री
बेंगलूरु. नम्मा मेट्रो की सुविधा, विभिन्न कंपनियों की ऐप आधारित वाहन सेवाएं तथा किराए पर दो पहिया वाहनों की उपलब्धता के बीच मुसाफिरों का बेंगलूरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) से मोहभंग हुआ है। बीएमटीसी यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही गिरावट से चिंतित है। निगम के सूत्रों के मुताबिक बीएमटीसी की बसों में कुछ वर्ष पहले तक प्रतिदिन 51 लाख से अधिक यात्री सफर करते थे, लेकिन गत चार वर्ष में इस संख्या में 15 लाख की कमी दर्ज हुई है। कई रूट पर यात्री नहीं मिलते। ऐसे रूट पर बस चलाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है।
यातायात जाम से यात्री हलकान
समय पर बस नहीं मिलना तथा इस सेवा की मंथर गति से प्रति दिन सफर करने वाले अधिकतर यात्री मजबूर होकर दोपहिया वाहन खरीद रहे हैं। पहले निगम की बस प्रति घंटा 17 से 20 किलोमीटर का सफर तय करती थी, लेकिन आज यातायात जाम से यह रफ्तार 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रह गई है। तीन-चार वर्ष पहले तक बीएमटीसी की बसों में जो भीड़ दिखती थी, वह अब इक्का-दुक्ता रूट पर अथवा व्यस्ततम समय पर ही नजर आती है।
कई मार्गों पर गिने-चुने यात्री होते हैं। यात्रियों को बीएमटीसी की बसों से ज्यादा सुविधाजनक मेट्रो ट्रेन का सफर लगता है। परिणामस्वरूप मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ रही और बीएमटीसी को यात्रियों के लाले हैं।
अलग बस-वे से है उम्मीद
जाम के कारण निगम की बसों की मंथर गति वास्तविकता है, लेकिन इससे निपटने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। पहले चरण में शहर के सिल्क बोर्ड जंक्शन से केआरपुरम तक अलग से बस-वे बनाया जा रहा है। इससे इस व्यस्तस्तम मार्ग पर आधे घंटे का समय बचेगा। इस प्रयोग की सफलता की समीक्षा के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी अलग बस-वे की सुविधा को विस्तारित किया जाएगा।
सी. शिखा, प्रबंध निदेशक, बीएमटीसी
बीएमटीसी में यात्रियों की संख्या
वर्ष रोजाना यात्री
2014-15 51 लाख 30 हजार
2015-16 50 लाख 74 हजार
2016 -17 45 लाख 34 हजार
2017-18 44 लाख 37 हजार
2018 -19 35 लाख
(मेट्रो के दो लाइनों पर प्रति दिन अब 13 लाख से अधिक यात्री सफर कर रहें हैं।)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो