scriptतमिलनाडु को पानी देने के विरोध में नदी में उतरे किसान | Farmers protest in river against giving water to Tamil Nadu | Patrika News

तमिलनाडु को पानी देने के विरोध में नदी में उतरे किसान

locationबैंगलोरPublished: Aug 03, 2019 06:15:38 pm

श्रीरंगपट्टनम तहसील में कावेरी नदी में उतरे किसान
राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप

bangalore news

तमिलनाडु को पानी देने के विरोध में नदी में उतरे किसान

मंड्या. जिला किसान संघ ने कृष्णराज सागर बांध से तमिलनाडु को पानी दिए जाने के विरोध स्वरूप श्रीरंगपट्टनम तहसील में बहने वाली कावेरी नदी में उतरकर कावेरी निरावरी निगम व राज्य सरकार खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
किसानों का कहना था कि निरावरी निगम नहरों में कम पानी छोडक़र तमिलनाडु को ज्यादा पानी दे रहा है। मलवल्ली तहसील व केआरपेट तहसील के अंतिम भाग में खेती करने वाले किसानों को नहर का पानी नहीं पहुंचने के कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। तमिलनाडु के लिए पानी ज्यादा मात्रा में छोडक़र मंड्या जिले मेंं सिंचाई के लिए बहने वाली नहरों में पानी को कम छोड़ा जा रहा है।
कावेरी निरावरी निगम के अधिकारी किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों ने आधे घंटे तक पानी में खड़े रहकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कृष्णा गौडा, रमेश गौडा, बालकृष्णा, नागेद्रा, तमन्ना सहित कई किसानों ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो