scriptकिसान अपने बैंक खातों को आधार नंबरों से लिंक करवाएं: कृषि मंत्री | farmers should link bank accounts with aadhaar numbers | Patrika News

किसान अपने बैंक खातों को आधार नंबरों से लिंक करवाएं: कृषि मंत्री

locationबैंगलोरPublished: Jun 05, 2020 09:12:25 pm

Submitted by:

Surendra Rajpurohit

इसका पता लगाया है और एयरटेल को भी जानकारी दी गई है। पाटिल ने बताया कि सतर्कता दलों द्वारा नकली बीजों की बिक्री का पता लगाने का काम जारी रखा गया है। रायचूर के तुरुवेहाल में पिछले बुधवार को आंध्रप्रदेश की तेजस नामक निजी कंपनी के माई सीड्स ब्रांड के सौ किलो कपास के बीज जब्त किए हैं।

किसान अपने बैंक खातों को आधार नंबरों से लिंक करवाएं: कृषि मंत्री

किसान अपने बैंक खातों को आधार नंबरों से लिंक करवाएं: कृषि मंत्री

बेंगलूरु. कृषि मंत्री एमबी पाटिल ने किसानों से अपने बैंक खाते आधार नंबर से लिंक कराने की अपील की है। उन्होंने आगाह किया कि ऐसा नहीं करने वाले किसान सरकारी सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। जिन किसानों ने अभी तक अपने बैक खाते आधार से लिंक नहीं कराए हैं उन्हें तत्काल यह काम करना चाहिए।
पाटिल ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मक्का व पुष्प उत्पादक दस लाख किसानों के खाते में राहत की पहली किस्त भेज दी गई है। जिन किसानों के खाते आधार से लिंक हैं, उनके खातों में राशि जमा हो गई है। उन्होंने कहा कि कुछ किसानों ने एयरटेल पेमेंट बैंक खातों को लिंक किया है लिहाजा उनको एयरटेल आउटेलेट पर जाकर धन प्राप्त करना होगा। कुछ जिलों में भी इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आई हैं।
इसका पता लगाया है और एयरटेल को भी जानकारी दी गई है। पाटिल ने बताया कि सतर्कता दलों द्वारा नकली बीजों की बिक्री का पता लगाने का काम जारी रखा गया है। रायचूर के तुरुवेहाल में पिछले बुधवार को आंध्रप्रदेश की तेजस नामक निजी कंपनी के माई सीड्स ब्रांड के सौ किलो कपास के बीज जब्त किए हैं।
पंद्रह दिन पहले इस निजी कंपनी से बीज खरीदकर बोने वाले किसान के खेत में बीज अंकुरित नहींं हुए जिसके बाद रायचूर के कृषि अधिकारियों ने खेत पर जाकर निरीक्षण किया है। इसी तरह गत ३० मई को यादगिरी के एक गोदाम पर छापा मारकर ३४,५९५ क्विंटल कपास के अवैध रूप से जमा बीज जब्त किए हैं। जब्त बीज के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए बेंगलूरु में प्रयोगशाला को भेेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।्र
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो