scriptसौतेली पुत्री से पिता ने किया बलात्कार, खाने में दिया नशीला पदार्थ | Father rapes stepdaughter, gives intoxicants in food | Patrika News

सौतेली पुत्री से पिता ने किया बलात्कार, खाने में दिया नशीला पदार्थ

locationबैंगलोरPublished: Jul 13, 2020 06:57:17 pm

मां भी दे रही पिता का साथ

rape1.jpg
बेंगलूरु. हुलिमाउ में एक लडक़ी ने अपने सौतेले पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी सौतेली पुत्री को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता की मां ने उसके पति का निधन होने के बाद आरोपी के साथ दूसरी शादी की थी। शिकायत के अनुसार उसकी मां भी दुष्कर्मों का विरोध करने के बदले साथ दे रही थी।
पीडि़ता ने शिकायत में कहा है कि प्रति दिन उसके भोजन में नशीले पदार्थ मिलाए जाते थे। बेहोश होने के बाद आरोपी उसके साथ बलात्कार करता था। युवती ने हुलिमाउ पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
धारदार हथियारों से युवक की नृशंस हत्या
चिकबल्लापुर. गौरीबिदनूर तहसील के चिक्ककुरुगोड़ गांव में रविवार तडक़े 5 बजे एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावर मौके से फरार हो गए।
गौरीबिदनूरु ग्रामीण पुलिस के मुताबिक मृतक मंजुनाथ (29) दोड्डबल्लापुर तहसील के कुरुबरहल्ली गांव का निवासी है। घायल मंजुनाथ की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। हमले की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो