scriptपाप से डर और पुण्य की श्रद्धा कमजोर हो रही है-आचार्य चन्द्रयश | Fear of sin and faith in virtue are weakening - Acharya Chandrayash | Patrika News

पाप से डर और पुण्य की श्रद्धा कमजोर हो रही है-आचार्य चन्द्रयश

locationबैंगलोरPublished: Sep 28, 2021 07:26:33 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

पाप से डर और पुण्य की श्रद्धा कमजोर हो रही है-आचार्य चन्द्रयश

पाप से डर और पुण्य की श्रद्धा कमजोर हो रही है-आचार्य चन्द्रयश

बेंगलूरु. सिद्धाचल धाम में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में असंगठित कार्मिक प्रकोष्ठ के कार्मिकों के बीच आचार्य चंद्रयश सूरीश्वर का प्रवचन हुआ। आचार्य ने कन्नड़ भाषा में कहा पुण्य कार्य माड़ बेकू, पापा त्याग बेकू विषय पर हुए प्रभावक प्रवचन सें अनेक लोगों का जीवन परिवर्तन हुआ और शाकाहार के साथ सुसंस्कारों में आगे बढऩे का संकल्प किया।
आचार्य ने कहा कि पुण्य ओर पाप की बात हिन्दुस्तान के हर संस्थान में मिलती थीं। शिक्षा के क्षेत्र में भी पुण्य पाप की बातें पाठ्यक्रम में थी। जो आज लुप्त हुई हैं। इससे पाप से डर और पुण्य की श्रद्धा कमजोर होती जा रही है। आज तीर्थस्थल पर ब्याटारंगे गौड़ा (राज्य संचालक), वीरेश संगलद(राज्यसहसंचालक), अंबरीश गौड़ा (बेंगलूरु ग्रामीण अध्यक्ष), सुंदरेश गौड़ा (देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष) के साथ समस्त कर्नाटक प्रान्त के प्रमुख और उपप्रमुख के बीच जैन धर्म का संदेश देते हुए इतना ही कहूंगा कि यह अहिंसा, पुण्य, पाप का संदेश आप तक सीमित मत रखना हर जन जन में पहुचाना और आध्यात्मिक मार्ग में आगे बढऩा। जनसमूह ने तीर्थ की शिल्पकला की सराहना की। जैन धर्म के आचार विचार, शिक्षा, रात्रिभोजन त्याग आदि उत्तम त्याग मार्ग की अनुमोदना की। पदाधिकारियों ने आचार्य को आदर सन्मान करते आदर की चादर ओढ़ाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो