scriptFemale laborer dies in wild elephant attack | जंगली हाथी के हमले में महिला मजदूर की मौत | Patrika News

जंगली हाथी के हमले में महिला मजदूर की मौत

locationबैंगलोरPublished: Nov 09, 2023 07:40:58 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

- अन्य मजदूरों ने भागकर बचाई जान

जंगली हाथी के हमले में महिला मजदूर की मौत
जंगली हाथी के हमले में महिला मजदूर की मौत
चिकमगलूरु जिले के हेदादालु के पास बुधवार को एक जंगली हाथी ने 29 वर्षीय महिला को कुचल कर मार दिया। मीना नामक यह महिला कॉफी एस्टेट में काम करती थी। घटना के वक्त मीना और उसके साथी कर्मचारी कॉफी एस्टेट जा रहे थे। वहां पहुंचते हुए उनका सामना एक wild elephanr से हुआ। हाथी ने हमला कर दिया। अन्य कर्मचारी भागने में सफल रहे, लेकिन मीना हाथी के हमले का शिकार हो गई। गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.