script

भाजपा की राह मुश्किल करने वाली बनी ये सीटें

locationबैंगलोरPublished: May 16, 2018 06:15:06 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

पांच सीटों पर रहा कांटे का मुकाबला

evm
बेंगलूरु. पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव परिणाम बेहद नजदीकी रहा और उम्मीदवार के जीत का अंतर बेहद कम रहा। बहुमत के जादुई आंकड़े के नजदीक जाकर भाजपा के थमने के पीछे इन सीटों का परिणाम बेहद अहम रहा।
जिन पांच सीटों पर जीत का अंतर तीन अंकों में रहा, उनमें से चार पर कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है।मास्की में एक बेहद नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस के प्रताप गौड़ा पाटिल ने भाजपा के बसनगौड़ा को मात्र 213 मतों से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार को 60,387 जबकि भाजपा उम्मीदवार को 60,174 मत मिले। यह राज्य में सबसे कम अंतर की जीत रही। पावगढ़ में कांग्रेस के वेंकटरमणप्पा ने जनता द (ध) के के.एम. तिम्मरायप्पा को मात्र 409 मतों से हराया। वेंकटरमणप्पा के पक्ष में 72,974 मत जबकि तिम्मरायप्पा के पक्ष में 72,565 मत आए। वहीं 794 वोट नोटा के पक्ष में आए।
आलंद में भाजपा के सुभाष गुत्तेदार को 76,815 मत मिले जबकि कांग्रेस के बीआर पाटिल को 76,118 मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र 697 मतों से हार का सामना करना पड़ा। यहां नोटा के पक्ष में 1445 वोट आए। हिरेकेरूर में कांग्रेस उम्मीदवार मात्र 555 मतों से जीतने में सफल रहे। कांग्रेस के बसवगौड़ा पाटिल को 72,461 मत मिले जबकि भाजपा के उजनेश्वर बी. को 71,906 मत आए। वहीं नोटा के पक्ष में 972 वोट गए। कुंदगोल में कांग्रेस के चन्नबसप्पा सत्यप्पा शिवल्ली को 64,871 जबकि भाजपा के चिक्कनगौडर ईश्वर को 64,237 मत आए। इस प्रकार कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र 634 वोटों से जीत मिली।
————

एक सीट जीतकर भी कई को हराने में कामयाब रही बसपा
बेंगलूरु. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भले विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता नहीं मिली है लेकिन बसपा ने कई सीटों पर प्रतिद्वंद्वियों की हार सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है। जनता दल (ध) के साथ गठबंधन में कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ रही बसपा ने राज्य में कुल 17 उम्मीदवार उतारे थे। इसमें सिर्फ कोल्लेगल में ही बसपा के एन. महेश ने कांग्रेस के एआर कृष्णमूर्ति को 19,500 वोट से हराने में कामयाबी पाई। शेष सभी सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा बल्कि कई सीटों पर पार्टी ने दूसरे उम्मीदवारों की राह मुश्किल कर दी।

ट्रेंडिंग वीडियो