script

मेंगलूर में क्षेत्रीय भाषाओं का फिल्मोत्सव 21 से

locationबैंगलोरPublished: Sep 16, 2018 12:48:36 am

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

21 सितम्बर से लेकर 23 सितम्बर तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों का उत्सव आयोजित किया जाएगा

mangaluru

मेंगलूर में क्षेत्रीय भाषाओं का फिल्मोत्सव 21 से

मेंगलूर. सेंट एलोशियन कॉलेज के सभागार में 21 सितम्बर से लेकर 23 सितम्बर तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों का उत्सव आयोजित किया जाएगा। राज्य फिल्म अकादमी के अध्यक्ष नागतीहल्ली चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी।
यहां शनिवार को उन्होंने कहा कि फिल्म अकादमी तथा सूचना विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करना है। 21 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे आवास मंत्री यू.टी.खादर इस फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कॉलेज के प्राचार्य फादर प्रवीण इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। महोत्सव में कन्नड़, ब्यारी, कोंकणी, कोडवा तुलू भाषाओं की 9 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। संदलवूड के मशहूर अभिनेता अनंत नाग की’सरकारी माध्यमिक शालेÓ फिल्म के प्रदर्शन से इस महोत्सव का आगाज होगा।
युवा कांग्रेस ने जेटली से त्यागपत्र मांगा
बेंगलूरु. कर्नाटक युवा कांग्रेस इकाई ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के त्यागपत्र की मांग को लेकर शेषाद्रिपुरम में नेहरु चौराहे पर प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस इकाई के उपाध्यक्ष विश्वनाथ ने कहा, यह स्पष्ट है कि अरुण जेटली के सहयोग से ही बैंकों से हजारों करोड़ रुपए का ऋण लेकर शराब कारोबारी विजय माल्या विदेश भागने में सफल रहा। उसके बाद नीरव मोदी भी बैंकों का ऋण डुबाकर विदेश भाग गया। हाल में माल्या ने कहा है कि वह जेटली से मिलने के बाद ही ब्रिटेन गया। हालाँकि जेटली के बचाव में भाजपा उतरी और माल्या के दावों को ख़ारिज किया है। यह एक गंभीर मामला होने के कारण केंद्र सरकार देश की जनता को बताए कि माल्या ने देश से भागने से पहले देश के किन-किन नेताओं से मुलाकात की तथा ऐसी मुलाकातों के दौरान उन नेताओं ने माल्या को क्या आश्वासन दिए। स्थिति स्पष्ट होने तक जेटली को त्यागपत्र देकर मामले की नि:पक्ष जांच करानी चाहिए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दक्षिणामूर्ति, आनंद, गांधीनगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष उमेश उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो