scriptपहले निगेटिव अब पॉजिटिव रिपोर्ट, केन्द्रीय जेल के अधिकारी परेशान | First negative report now positive, Central jail officials upset | Patrika News

पहले निगेटिव अब पॉजिटिव रिपोर्ट, केन्द्रीय जेल के अधिकारी परेशान

locationबैंगलोरPublished: May 24, 2020 07:20:16 pm

क्वारंटीन में रहने वाले कैदी कर रहे हंगामा

cental_jail.jpg
बेंगलूरु. परप्पन अग्रहार केंद्रीय जेल में कार्यरत अधिकारियों को नए कैदियों के आने से परेशानी होने लगी है। गत एक माह से कैदियों के स्वास्थ्य की जांच और क्वारंटीन में रहने वाले कैदियों के हंगामे के कारण जेल का हर कर्मचारी परेशान है। १४ दिन पहले सभी कैदियों की मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब अंतिम चरण की स्वास्थ्य जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
सप्ताह में कुल 120 नए कैदी

दूसरी तरफ गत एक सप्ताह में कुल 120 नए कैदी आए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एहतियाती इंंतजाम के तौर पर पुरुष कैदियों को इस जेल से महिला जेल के क्वारंटाइन केंद्र में स्थानांतरित किया गया है। महिलाओं की जेल में केवल ५०० कैदी रखने की क्षमता है। एक कोठरी में चार कैदियों को क्वारंटीन किया गया है। उन्हें सामाजिक अंतर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। जेल के सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं।
परप्पन अग्रहार जेल में कैदियों ने एक लाख मास्क तैयार किए है। मास्क की मांग बढऩे पर इसकी संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है। प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों को हर सप्ताह में दो-दो मास्क दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग, बीबीएमपी और अग्निशमन बल व आापात सेवाएं विभाग से मास्क की अधिक आपूर्ति करने का आर्डर मिला है।
कैदी मांग रहे बिरियानी

जेल के अधिकारियों ने पुलिस महा निदेशक (कारागार) आलोक मोहन से शिकायत की है कि कैदी हर दिन बिरयानी, मांस और अन्य व्यंजन की मांग करने लगे हैं। इस तरह के कैदियों को चेतावनी दी गई है। कैदियों ने उनकी मांग पूरी नहीं करने पर क्वारंटाइन से बाहर जाने की धमकी दी है। अभी तक अधिकारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो