scriptपहले एक लाख जांच में लगे दो माह, दूसरे लाख का लक्ष्य 16 दिन में हासिल | first one lakh corona test took 2 months, next one lakh done in 16 day | Patrika News

पहले एक लाख जांच में लगे दो माह, दूसरे लाख का लक्ष्य 16 दिन में हासिल

locationबैंगलोरPublished: May 25, 2020 10:05:08 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 57 आसीएमआर अधिकृत जांच लैबों ने बनाया संभव

corona_new.jpg

बेंगलूरु. एक लाख जांच का लक्ष्य आठ मई को पूरा करने के बाद महज 16 दिनों में जांच की संख्या दोगुनी हो गई है। पहली एक लाख जांच के लिए दो महीने लगे थे।

चिकित्सा शिक्षा व कोविड मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने शनिवार सुबह के अपने ट्वीट में स्वास्थ्य महकमे को इसके लिए बधाई दी और कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि रविवार सुबह तक दो लाख तीन हजार लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांचा गया है। इनमें से एक लाख नमूने आठ अप्रेल तक जांचे गए थे। उन्होंने मई के अंत तक लैबों की संख्या 60 करने की बात कही थी जो संभव है। प्रदेश में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research – आसीएमआर) की ओर से अधिकृत 57 लैबों का संचालन हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि जांच बढऩे के साथ मरीजों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में पॉजिटिव मरीज दो हजार से ज्यादा हो चुके हैं। आठ मई तक प्रदेश में 753 मरीजों की पुष्टि हुई थी। लेकिन रविवार दोपहर 12 बजे तक इनकी संख्या बढ़कर 2056 हो गई। यानी 16 दिनों में 1303 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 12 नए मरीजों की मौत हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो