scriptकर्नाटक में सडक़ दुर्घटना में पांच की मौत | Five killed in road accident in Karnataka | Patrika News

कर्नाटक में सडक़ दुर्घटना में पांच की मौत

locationबैंगलोरPublished: Dec 27, 2020 03:36:29 pm

चित्रदुर्गा जिले में हुई दुर्घटना

accident.jpg
बेंगलूरु. चित्रदुर्गा में रविवार को हुई भीषण सडक़ दुर्घटना में (Chitradurga accident) पांच मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला शामिल है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सभी मृतक टेम्पो सवार थे और बेंगलूरु जा रहे थे। रास्ते में शनिवार मध्यरात्रि उनके वाहन की राज्य परिवहन निगम की बस से टक्कर हो गई।
बताया जाता है कि बस चित्रदुर्गा से लिंगासुगर जा रही थी। बीजे हल्ली गांव के पास दुर्घटना हुई। टेम्पो में सवार सभी लोग रायचूर जिले के बताए जा रहे हैं जो ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए गांव गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।
मृतकों की पहचान गणमाली गांव के दुरागप्पा, सोमनमराडी गांव के महेश (19), एच सिद्धापुर के थिमन्ना (40) और रत्नम्मा (35) के रूप में की गई है। एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो