scriptकेंद्र से बाढ़ राहत पैकेज 2 से 3 दिनों में: येडियूरप्पा | Flood relief package from center in 2 to 3 days | Patrika News

केंद्र से बाढ़ राहत पैकेज 2 से 3 दिनों में: येडियूरप्पा

locationबैंगलोरPublished: Sep 28, 2019 07:14:39 pm

Flood relief package for karnataka, मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने कहा कि राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत पैकेज की घोषणा केंद्र सरकार जल्द ही कर देगी।

केंद्र से बाढ़ राहत पैकेज 2 से 3 दिनों में: येडियूरप्पा

केंद्र से बाढ़ राहत पैकेज 2 से 3 दिनों में: येडियूरप्पा

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने कहा कि राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत पैकेज की घोषणा केंद्र सरकार जल्द ही कर देगी। यहां शनिवार को संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी उनसे मिले और आश्वस्त किया कि दो से तीन दिनों में फंड जारी हो जाएगा।
येडियूरप्पा ने कहा कि ‘जोशी ने भेंट की और कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा अन्य 4-5 राज्यों के लिए 2 से 3 दिन में सहायता राशि जारी कर दी जाएगी।’ ेअगस्त 2019 में आए प्रलंयकारी बाढ़ से 22 जिलों के 103 तालुक प्रभावित हुए। इसमें 8 0 से ज्यादा लोग मारे गए जबकि 7 लाख लोगों को अपना घर छोडऩा पड़ा।
इस बाढ़ में 2.47 लाख आवास, 6 6 6 3 स्कूल, 3422 आंगनवाड़ी केंद्र और 300 से अधिक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य सरकार के अनुसार 35 हजार 16 0 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। शुरुआती अनुमान 38 हजार करोड़ 451 रुपए से अधिक का था लेकिन, केंद्र सरकार की आपत्तियों के बाद इसे घटाया गया।
उधर, विपक्षी दल कांग्रेस और जद-एस ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर बाढ़ राहत को लेकर दबाव बनाया है। केंद्र सरकार से अभी तक राहत पैकेज हासिल करने में नाकाम रहने पर दोनों दलों ने येडियूरप्पा की तीखी आलोचना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो