scriptलालबाग में फूलों पर आई बहार | Flowers at full bloom in LALBAG | Patrika News

लालबाग में फूलों पर आई बहार

locationबैंगलोरPublished: Jan 17, 2020 08:28:14 pm

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लाल बाग में पुष्प प्रदर्शनी शुक्रवार को शुरू हो गई। स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने उद्घाटन किया।

लालबाग में फूलों पर आई बहार

लालबाग में फूलों पर आई बहार

बेंगलूरु. गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लाल बाग में पुष्प प्रदर्शनी शुक्रवार को शुरू हो गई। स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने उद्घाटन किया।

बागवानी विभाग और मैसूरु बागवानी सोसायटी की ओर आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बागवानी क्षेत्र से लाखों लोगों की रोजी-रोटी और पेश जुड़ा है। इस क्षेत्र के समुचित विकास के लिए राज्य सरकार बजट में ज्यादा अनुदान का आवंटन करेगी। प्रदेश में ५.८० लाख हेक्टेयर में बागवानी हो रही है। जोखिमपूर्ण पारंपरिक कृषि के बजाय बागवानी क्षेत्र ज्यादा लाभकारी है। राज्य भर में खेतों और उनके आसपास ५० हजार कृत्रिम छोटे जलाशय बनाए गए हैं। इनकी संख्या पांच लाख करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर बागवानी मंत्री वी. सोमण्णा ने कहा कि सरकार किसानों के हितों पर ध्यान दे रही है। अगर केन्द्र सरकार अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार का अनुबंध करती तो किसानों, पशुपालकों को नुकसान होता। मगर सरकार ने किसान हित में फैसला किया।
इस अवसर ेपर विधायक उदय गरुड़ाचार, पूर्व मंत्री मुनिरत्ना, महापौर एम. गौतम कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो