स्नेह मिलन में लोकनृत्य व नाटिका की धूम
बैंगलोरPublished: Nov 09, 2023 02:41:18 pm
- तेरापंथ महिला मंडल, आर.आर नगर का आयोजन
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, आर.आर नगर की ओर से दिवाली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ। अध्यक्ष सुमन पटावरी ने स्वागत किया। केन्द्र निर्देशित मिलेट धान्य से बने व्यंजन एवं पारंपरिक लोक परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहा बैद ने मिलेट धान्य की महत्ता से अवगत कराया। पाक कला में संतोष दुगड ने प्रथम, अनु कोठारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक परिधान प्रतियोगिता में बिहारी युगल सपना तातेङ, निधि दुगड़ प्रथम रहे एवं द्वितीय रहे आसामी युगल रुचिका पटावरी, मणि चौरडिया। अभातेममं की ओर से संचालित तत्त्वज्ञान परीक्षा के भाग 4 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त वंदना भंसाली का सम्मान किया गया। मंडल ने राजस्थानी लोक नृत्य एवं हास्य नाटिका की प्रस्तुति दी।