script

धोखाधड़ी के आरोप में विदेशी नागरिक गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: May 24, 2022 07:44:28 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

उनके नाम पर कई सिम कार्ड भी खरीदे

arrest.jpg

गाने को लेकर बारात पर पथराव : फिर हिंसा भड़काने की कोशिश

उत्तर पूर्व सीइएन पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार घाना के सैम्युअल ओकोन (26) ने त्रिपुरा, असम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश मेघालय और मणिपुर के लोगों को रुपए देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए और डेबिट कार्ड बेंगलूरु के पते पर मंगवाए। उनके नाम पर कई सिम कार्ड भी खरीदे। आरोपी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल कर कई राज्यों के लोगों को नौकरी और कर्ज दिलवाने और लॉटरी या उपहार उनके नाम आने की जानकारी देता। फिर कॉल कर इन बैंक खातों में रुपए जमा करवाता था। पुलिस ने आरोपी से पांच सिम कार्ड, कई बैंक खातों की पास बुक और पांच डेबिट कार्ड बरामद किए।

मकान मालिक पर हमला, लूटपाट के आरोपी पुलिस के शिकंजे में
बेंगलूरु. नंदिनी लेआउट पुलिस ने एक मकान मालिक पर हमला कर उसे लूटने के आरोप में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नंदिनी ले आउट में एक मकान किराए के लिए उपलब्ध था। लुटेरे मकान देखने के बहाने वहां गए। मकान मालिक को तीसरे माले पर बातचीत करने के बहाने बुलाया। फिर उस पर हमला कर दिया। उन्होंने मकान मालिक को बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर अलमारी से तीन लाख रुपए के जेवर, 23 हजार रुपए नकद और अन्य कीमती चीजें लूट कर भाग गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने उन्हें लग्गेरे में लूटे गए जेवर बेचने का प्रयास करते समय गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी से लूट के नौ मामले हल हो गए हैं।

3.50 लाख रुपए के साथ सटोरिया गिरफ्तार
बेंगलूरु. केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने एक सटोरिए को गिरफ्तार कर नकद 3.50 लाख रुपए बरामद किए। पुलिस के अनुसार सटोरिया बनशंकरी के पूर्णप्रज्ञा लेआउट के पास कार में बैठकर एक व्यक्ति की प्रतीक्षा कर रहा था। कुछ देर बाद उसने दूसरे व्यक्ति से 3.50 लाख रुपए लिए। पुलिस ने सटोरिए को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि उसने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच पर सट्टा लगाया था। सुब्रमण्यापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया।

ट्रेंडिंग वीडियो