उन्होंने कहा कि मानव तस्करी, जाली दस्तावेज बना कर विदेशी नागरिकों के वीसा और पासपोर्ट नवीकरण में सहायता करने वाले विदेशी नागरिक उगांडा के बोस्को कावेसी को डिपोर्ट कर फिर से प्रवेश नहीं देने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बोस्को कावेसी गत 2005 से 16 साल तक व्यक्तिगत लाभ के लिए अवैध रूप से बेंगलूरु में रहा था। उसने विदेशी नागरिकों कोजाली दस्तावेज देकर लाखों रुपए लिए थे। इस काम में उसकी सहायता करने वाले भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों की तलाश जारी है। बोस्को कावेसी को किराए पर मकान देने वाले के खिलाफ भी विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि सर्च वारंट लेकर छापा मारने पर 26 विदेशी पासपोर्ट बरामद हुए। उसमे 24 महिलाओं के पासपोर्ट शामिल हैं। 24 विदेशी नाग्रिकों के वीसा की अवधि खत्म हो चुकी है। एक लैपटॉप, ड्राइविंग लाइसेंस, बास्को कावेसी के नाम के चार बैंक पास बुक, प्रिंटर, कंप्यूटर और अन्य जाली दस्तावेज बरामद किए गए।
नहीं रही सफेद बाघिन वन्या
बेंगलूरु. बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क (बीएनपी) की छह वर्षीय सफेद बाघिन वन्या नहीं रही। गुर्दे की समस्या के चलते वह कई दिन से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। लेकिन, शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। बीएनपी की ओर से जारी बयान के अनुसार वन्या के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। वन्या पहली बार अप्रेल में बीमार पड़ी। रक्त जांच में परजीवियों की पुष्टि हुई थी। आगे की जांच के लिए आंत के नमूने जांच के लिए पशु स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा जीवविज्ञान संस्थान, हेब्बाल भेजे गए हैं।