scriptपहली बार तितली गिन रहा वन विभाग | forest department to have butterfly census | Patrika News

पहली बार तितली गिन रहा वन विभाग

locationबैंगलोरPublished: Dec 14, 2019 08:44:52 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

कर्नाटक में यह पहला तितली सर्वेक्षण है। उत्तर कन्नड़ जिले में प्रस्तावित तितली पार्क की स्थापना में मदद मिलेगी। प्रदेश में तितली की 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं।

अब बनेगा बटरफ्लाई पार्क

अब बनेगा बटरफ्लाई पार्क

बेंगलूरु.

प्रदेश वन विभाग (Karnataka Forest Department) और बेंगलूरु बटरफ्लाई क्लब (Bangalore butterfly Club) उत्तर कन्नड़ जिले के काली टाइगर रिजर्व (Kali Tiger Reserve) में तितलियों की गिनती (Butterfly census)कर इनकी आधिकारिक सूची तैयार कर रहा है। प्रदेश में इस तरह का यह पहला प्रयास है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) संजय मोहन ने शनिवार को बताया कि काली टाइगर रिजर्व संरक्षित क्षेत्र है। कर्नाटक में यह पहला तितली सर्वेक्षण है। उत्तर कन्नड़ जिले में प्रस्तावित तितली पार्क की स्थापना में मदद मिलेगी। प्रदेश में तितली की 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं। जबकि डोरेसनीपाल्या वन अनुसंधान स्टेशन (Doresanipalya Forest Research Station) में करीब 130 प्रजातियां। इस स्टेशन को भी बटरफ्लाई पार्क में तब्दील करने में मदद मिलेगी। तितलियों की संख्या बढ़ाने के लिए तितलियों को भाने वाले ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे।

मोहन ने कहा कि गणना के दौरान सबसे पहले प्रजातियों को सूचीबद्ध करेंगे। फिर सत्यापन और गिनती होगी। सर्वेक्षण में एकत्र डाटा बाद के वर्षों के सर्वेक्षण का आधार बनेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो