scriptभूल हो जाना मानव का स्वभाव | Forget to nature of human | Patrika News

भूल हो जाना मानव का स्वभाव

locationबैंगलोरPublished: Sep 16, 2018 04:48:21 am

राजाजीनगर स्थानक में साध्वी संयमलता ने कहा कि क्षमापना पर्व का संदेश सुई बनने का है, कैंची बनने का नहीं।

भूल हो जाना मानव का स्वभाव

भूल हो जाना मानव का स्वभाव

बेंगलूरु. राजाजीनगर स्थानक में साध्वी संयमलता ने कहा कि क्षमापना पर्व का संदेश सुई बनने का है, कैंची बनने का नहीं। यह पर्व द्वार बनाने का संदेश देता है, दिलों में दीवार बनाने का नहीं। उन्होंने कहा कि सारे वैर विरोध मिटाकर दुश्मनों से, विरोधियों से गले मिल जाएं तथा प्रेम की गंगा बहा दें। भूल हो जाना मानव का स्वभाव है।


साध्वी सौरभप्रज्ञा ने कहा कि हमें क्रोध और अहंकार को मिटाकर प्रेम का दीप जलाना होगा। दिल के आंगन में प्रेम के पुष्प पल्लवित होंगे। संघ अध्यक्ष दानमल मेहता, मंत्री ज्ञानचंद लोढ़ा, प्रदीप भंडारी आदि ने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल, मीनाक्षी बम्की, कुणाल गांधी, ललिता कटारिया, सरला धोका ने गीतिका प्रस्तुत की। तपस्वी चंद्रादेवी कटारिया, तारा गांधी, राजुल संचेती, सपना गादिया, जवेरीलाल बरमेचा, सविता चााणोदिया, सलोनी देसरला का बहुमान किया गया।

तपस्वियों एवं लाभार्थियों का सम्मान
बेंगलूरु. राजस्थान जैन श्वेताबर मूर्तिपूजक संघ जयनगर के तत्वावधान में आचार्य रत्नाकर सूरीश्वर आदि ठाणा की निश्रा में तपस्वियों का पारणा कार्यक्रम आयोजित किया गया। तपस्वियों एवं लाभार्थी परिवारों का बहुमान का किया। आचार्य ने तप की महिमा बताते हुए लाभार्थियों को मिले लाभ की भी महत्ता बताई। नाकोड़ा तीर्थ के अध्यक्ष रमेश मुथा ने आचार्य के दर्शन किए। मुथा का संघ ने सम्मान किया। बड़ी सांझी कार्यक्रम में तपस्वियों के अनुमोदनार्थ सामूहिक गीत हुए। महिलाओं को मेहंदी बांटी गई। संघ के अध्यक्ष चंपालाल कोठारी, उपाध्यक्ष मोहनलाल, सचिव चन्द्रकुमार संघवी, कोषाध्यक्ष मांगीलाल चौहान सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। रविवार को वरघोड़ा निकाला जाएगा।

जोधपुर ऐसोसिएशन ने किया बहुमान
बेंगलूरु. तीर्थ नाकोड़ा ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश मुथा का शनिवार को बेंगलूरु आगमन पर जोधपुर एसोसिएशन बेंगलूरु द्वारा शॉल, माला, स्मृतिचिह्न से सम्मान किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक धीरेन्द्र कुमार ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी दी। मुथा ने कहा कि नाकोड़ा तीर्थ को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद भंडारी, मंत्री कैलाश भंसाली, देवेन्द्र कोठारी, अशोक व्यास, सज्जनराज मेहता सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो