scriptसंगठन की अनदेखी महंगी साबित होगी : देवगौड़ा | Former prime minister warns his own party | Patrika News

संगठन की अनदेखी महंगी साबित होगी : देवगौड़ा

locationबैंगलोरPublished: Nov 27, 2020 08:31:08 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

पूर्व पीएम ने अपनी ही पार्टी को चेताया

संगठन की अनदेखी महंगी साबित होगी : देवगौड़ा

संगठन की अनदेखी महंगी साबित होगी : देवगौड़ा

बेंगलूरु. गत 10 माह से पार्टी के विधायक तथा नेताओं की ओर से पार्टी के संगठन की अनदेखी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवगौडा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि संगठन की अनदेखी पार्टी के लिए महंगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के पश्चात भाजपा ने सोशल मीडिया का सटीक उपयोग करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा है। भाजपा ने इस दौरान कई वर्चुअल कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखा लेकिन जनता दल- एस के नेता ऐसा करने में विफल रहे है।
जिसके परिणाम स्वरूप पार्टी के कार्यकर्ताओं का पार्टी से संपर्क ही टूट गया है। यह भूल पार्टी के लिए घातक साबित होगी।कार्यकर्ताओं से सम्पर्क जरूरीउन्होंने कहा कि राज्य में ग्राम पंचायत के चुनाव कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बगैर यह चुनाव लडऩा आसान नहीं होगा।
किसानों की आवाज दबाने का प्रयासएक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कृषि तथा किसानों को लेकर हाल में जो कानून पारित किए गए हैं देशभर के किसान इनका विरोध कर रहे हैं। हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों के साथ किया जा रहा बरताव ठीक नहीं है। सत्ता के बल पर इस किसानों की आवाज दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो