scriptपूर्व केन्द्रीय मंत्री जालप्पा अस्पताल में भर्ती | Former Union Minister Jalappa admitted to Hospital | Patrika News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जालप्पा अस्पताल में भर्ती

locationबैंगलोरPublished: Feb 07, 2021 07:45:24 pm

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री रहे जालप्पा

vidhansaudha_1.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक के वरिष्ठ राजनेता और देवराज अर्स मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष आर एल जालप्पा (95) (Senior politician and chairman of Sri Devaraj Urs Medical College R L Jalappa) को रविवार को स्वास्थ्य बिगडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देवराज अर्स मेडिकल कॉलेज के सचिव जीएच नागराज ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।
कोविड-19 को संक्रमित होने के बाद जालप्पा पूरी तरह से स्वस्थ हो गए थे और वे दैनिक कार्यों में भाग ले रहे थे। रविवार को वह बीमार पड़ गए और उन्हें आर एल जालप्पा अस्पताल ले जाया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्स के करीबी

जालप्पा ने कांग्रेस सरकार के शासनकाल में केंद्रीय कपड़ा मंत्री के रूप में काम किया है। वर्ष 1979 तक वह कांग्रेस के सक्रिय नेता थे। बाद में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डी.देवराज अर्स के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और क्रांति रंगा नामक नई पार्टी का गठन किया था। जिसका बाद में जनता पार्टी में विलय हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो