scriptजैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चार दावेदार | Four contenders for the national president of the Jain Conference | Patrika News

जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चार दावेदार

locationबैंगलोरPublished: Apr 15, 2021 12:33:09 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

प्रांतीय अध्यक्ष के लिए दो ने भरा नामांकन

जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चार दावेदार

जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चार दावेदार

बेंगलूरु. जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री अशोक धोका ने बताया कि जैन कॉन्फ्रेंस के १६ मई को होने वाले अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कर्नाटक से पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद कोठारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतिलाल पोखरना, राष्ट्रीय मंत्री सुनील सांखला तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश मूथा ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि १४ अप्रेल थी।
वहीं कर्नाटक प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए जीवन प्रकाश योजना के राष्ट्रीय महामंत्री पुखराज मेहता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौतमचंद धारीवाल ने भी नामांकन दाखिल किए हैं।
धोका ने बताया कि जैन स्थानकवासी परंपरा की सबसे बड़ी संस्था ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानाकवासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली है। इसकी स्थापना 1907 में हुई थी। इसका लक्ष्य स्थानकवासी परंपरा के आचार-विचार का रक्षण एवं साधु साध्वी वृंद की सेवा के साथ अन्य कार्य योजना का निर्माण करना है। वर्तमान में जैन कॉन्फ्रेंस की 6 योजनाएं गतिमान हैं। इनमें जीवन प्रकाश योजना, ज्ञान प्रकाश योजना, जीव दया योजना, मानव सेवा योजना, विहार धाम योजना एवं अल्पसंख्यक योजना शामिल हैं। इन योजनाओं से जरूरतमंद व्यक्ति चाहे वह कांफ्रेंस का सदस्य है या नहीं उसे इस योजनाओं द्वारा सुविधाएं पहुंचाई जाती है। वर्तमान में इस संस्था के करीब 75000 आजीवन सदस्य हैं। सभी आजीवन सदस्यों को 2 वर्ष में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुनने का अधिकार है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दावेदारों में
पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद कोठारी जैन कॉन्फ्रेंस से २५ वर्षों से जुड़े हैं और विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। यहां तक जैन कॉन्फ्रेंस के संविधान निर्माण में भी सहयोग रहा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतिलाल पोखरना जैन कॉन्फ्रेंस में कई वर्षों से सक्रिय हैं और कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। पोखरना समाज सेवा से जुड़े होने के साथ जैन संगठनों में सक्रिय हैं।

जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चार दावेदार
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश मूथा कर्नाटक प्रांत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान। मूथा अनेक समाजसेवी संस्थाओं से जुडक़र चैरिटी के कार्य कर रहे हैं।

जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चार दावेदार
राष्ट्रीय मंत्री सुनील सांखला इंडियन सीनियर चैम्बर के अध्यक्ष हैं तथा अनेक समाज सेवी संगठनों से जुड़े हैं।

जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चार दावेदार
प्रांतीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय महामंत्री जीवन प्रकाश योजना पुखराज मेहता वर्तमान में विजयनगर स्थानक के अध्यक्ष भी हैं। वे अनेक संगठनों में सक्रिय तौर पर जुड़े हैं और अध्यक्ष भी हैं। मेहता प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमा रहे हैं।

जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चार दावेदार
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौतम धारीवाल भी अनेक समाज सेवी संगठनों से जुड़े हैं। वे इंसानीयत एक धर्म और अल्प संख्यक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। धारीवाल प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमा रहे हैं।
जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चार दावेदार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो