बैंगलोर

चोरी के आरोप में 4 महिलाएं गिरफ्तार

चोरी करने के लिए अपने साथ हमेशा छोटी और बड़ी सीढ़ी लेकर जाती थीं

बैंगलोरNov 15, 2018 / 08:56 pm

Ram Naresh Gautam

चोरी के आरोप में 4 महिलाएं गिरफ्तार

सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ कर दुकानों और शापिंग मॉल में चोरिया करती थी
बेंगलूरु. कलबुर्गी जिले के ब्रह्मपुर पुलिस ने चार महिलाओं के गिरोह को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार इस गिरोह की महिला सदस्यों की पहचान महाराष्ट्र के एक गांव की निवासी बागू बाई (30), कविता (20), रवीना (21) और कल्ली (18) के तौर पर की गई है।
गिरोह की विशेषता यह है कि वह चोरी करने के लिए अपने साथ हमेशा छोटी और बड़ी सीढ़ी लेकर जाती थीं।

इस सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ कर दुकानों और शापिंग मॉल में चोरिया करती थी।
गत माह एक बड़े कपड़ों के शोरूम में खिड़की से अंदर घुसकर लाखों रुपए के कपड़े चुराए थे। शोरूम की बगल वाली इमारत के बाहर लगे सीसीटीटी कैमरे ने पूरी वारदात को रिकार्ड किया था। इसी फुटेज की मदद से पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार किया।
उनके खिलाफ चोरी के 20 मामले दर्ज हैं। चारों महिलाओं का संबंध बहुत ही गरीब वर्ग से है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.