scriptसंदलवुड की अभिनेत्री पूजा गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला | Fraud Case against Sandalwood Actor Pooja Gandhi | Patrika News

संदलवुड की अभिनेत्री पूजा गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

locationबैंगलोरPublished: Mar 20, 2019 01:46:18 am

शहर के हाइ ग्राउंड्स पुलिस थाने में अभिनेत्री पूजा गांंधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

संदलवुड की अभिनेत्री पूजा गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

संदलवुड की अभिनेत्री पूजा गांधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला

बेंगलूरु. शहर के हाइ ग्राउंड्स पुलिस थाने में अभिनेत्री पूजा गांंधी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार पूजा गांधी ने गत मार्च २०१६ से अप्रेल २०१७ तक एक साल तक कुमार कृपा रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में कमरा बुक किया था। पूजा गांधी ने होटल को कुछ लाख रुपए भुगतान किया और शेष ४.५० लाख रुपए का बकाया शीघ्र्र ही देने का आश्वासन देकर निकल पड़ी थी। होटल के प्रबंधक ने पूजा गांधी से संपर्क करना चाहा तो उनसे कोई संपंर्क नहीं हो पाया। उसी कारण होटल के प्रबंधक ने निराश होकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।


बताया जाता है कि गदग जिले के एक नेता अनिल मेणासिनाकाई के साथ कमरा बुक कराया गया था। कुल २६ लाख रुपए भुगतान करना था लेकिन पूजा ने २२ लाख रुपए का ही भुगतान किया था। पुलिस ने गंभीर स्वरूप का मामला (एनसीआर:) दर्ज किया है। इस बीच मामला दर्ज होने पर पूजा खुद पुलिस थाने पहुंची और होटल प्रशासन को नकद दो लाख रुपए देकर बकाया दो लाख रुपए देने के लिए कुछ समय मांगा और लिखित आश्वासन देकर निकल पड़ी। हालांकि पुलिस ने पूजा गांधी को चेतावनी दी और कहा कि एक माह के अंदर रुपए नहीं लौटाए तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि होटल में आखिरकार किस लिए कमरा बुक किया गया था।

हत्या के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार
बेंगलूरु. अत्तिबेले पुलिस ने एक समाजकंटक की हत्या के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आनेकल तहसील बेस्ता मानाहल्ली के विनीत (२०), मुनेंद्र (२१), वज्रमुनि (२५), मनु (२१) और कार्तिक (२२) ने १४ मार्च को एम. मेडाहल्ली के पास देवराज (२३) नामक एक समाजकंटक की हत्या की थी।


पुलिस को अपनी जांच से पता चला है कि देवराज ने के गिरोह ने कुख्यात अपराधी सुनील के गिरोह के सदस्यों पर हमला किया था। सुनील हत्या के आरोप में परप्पन अग्रहार केंद्रीय जेल मेें उम्र कैद की सजा काट रहा है।
पुलिस का कहना है कि बदला लेने के लिए सुनील ने देवराज की हत्या करने को कहा था। इस मामले में दो आरोपी अभी तक फरार हैं।


उमेश जाधव का त्यागपत्र शीघ्र स्वीकृत हो: रवि कुमार
कलबुर्गी. भाजपा के प्रदेश महासचिव एन रविकुमार ने मांग की है कि विधानसभा अध्यक्ष चिंचोली क्षेत्र के विधायक डॉ. उमेश जाधव का त्यागपत्र शीघ्र स्वीकृत करें।


उन्होंने मंगलवार को कहा कि जाधव का त्यागपत्र अभी तक स्वीकृत नहीं किया गया है। डॉ. उमेश जाधव कलबुर्गी लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के संभावित प्रत्याशी हैं। इसलिए अध्यक्ष को उमेश जाधव का त्यागपत्र स्वीकृत करने में कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार जाधव का त्यागपत्र स्वीकृत करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो