scriptप्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के बहाने 24 लाख रुपयों की ठगी | Fraud of 24 lakh rupees on the pretext of getting married | Patrika News

प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के बहाने 24 लाख रुपयों की ठगी

locationबैंगलोरPublished: Nov 29, 2020 02:35:01 pm

विदेशी नागरिक गिरफ्तार

arrest_3.jpg

,,

बेंगलूरु. व्हाइट फील्ड पुलिस ने एक वेब साइट के जरिए परिचय देकर विवाह करने के बहाने महिलाओं को धोखा देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। धोखेबाज की पहचान नाईजीरिया के ब्राइट उर्फ स्वईन राज किशोर के (25) के तौर पर की गई है। उसे नई दिल्ली के उत्तम नगर के विपिन गार्डन इलाके से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश मूल की बेंगलूरु में एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला विदुषी ने व्हाइट फील्ड के सीईएन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। विदुशी ने शिकायत में बताया था कि राज किशोर नामक एक आरोपी ने शादी करने के बहाने उसे 24.50 लाख रुपयों का धोखा दिया है। राजकिशोर वीडियो कॉल करता था।
आरोपी विदेशी सिम कार्डो के नंबरों से काल करता था। आरोपी ने खुद को सिविल इंजीनियर बताया था। उसने एक बार कॉल कर बताया कि वह निर्माण सामाग्री की खरीदी के मलेशिया जा रहा है। उसे कीमती उपहार लाने का भी आश्वासन दिया था। उसने फिर सामग्री की खरीदी के लिए रुपए कम पडऩे की बात कही और उसके खाते में 24.50 लाख रुपए जमा कराने के लिए कहा था।
विदुषी ने विश्वास कर ऑनलाइन के जरिए रुपए जमा किए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य छह आरोपियों की तलाश जारी है। सभी आरोपी नई दिल्ली में बैठ कर विदेशी कॉल कर कई महिलाओं और उद्योगपतियों को धोखा दे चुके हैं। इनके खिलाफ कुल दस मामले दर्ज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो