scriptलॉकडाउन के दौरान गार्डन सिटी की हवा में घुली ‘खुशबू’ | Garden City gets new fragrance in lockdown | Patrika News

लॉकडाउन के दौरान गार्डन सिटी की हवा में घुली ‘खुशबू’

locationबैंगलोरPublished: Apr 05, 2020 08:36:36 pm

Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए घोषित लॉकडाउन के समय में गार्डन सिटी के बाशिंदों के लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है।

लॉकडाउन में गार्डन सिटी की हवा में घुली ‘खुशबू’

लॉकडाउन में गार्डन सिटी की हवा में घुली ‘खुशबू’

बेंगलूरु. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए घोषित लॉकडाउन के समय में गार्डन सिटी के बाशिंदों के लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है। लॉकडाउन की वजह से शहर की हवा में गुणात्मक सुधार हुआ है। हवा का स्तर पहले जहां संतोषजनक था वहीं अब यह अच्छा हो गया है।
कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव बसवराज पाटिल ने बताया कि फिलहाल शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स शून्य से ५० के बीच है। पहले यह ५० से १०० के बीच था। हवा की गुणवत्ता के बारे में उन्होंने बताया कि यदि एयर क्वालिटी इंडेक्स शून्य से ५० के बीच है तो यह अच्छा है।
वहीं ५० से १०० के बीच हो तो संतोषजनक और १०० से १५० के बीच हो तो ठीक-ठीक माना जाता है। यदि इसका स्तर १५१ से २०० के बीच पहुंच जाए तो यह खराब माना जाएगा। उन्होंने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार लॉकडाउन के कारण शहर के प्रदूषण में ६० से ६५ प्रतिशत तक की कमी आई है। उन्होंने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन, पीनिया इंडस्ट्रियल एरिया में एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे ज्यादा रहता था अब यहां प्रदूषण स्तर में अच्छी कमी आई है।
उन्होंने कहा कि हवा की गुणवत्ता में हुए सुधार की वजह से अब लोगों का इम्यून सिस्टम बेहतर होगा और अब लोगों की सेहत सुधरेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो