scriptगौतम और जायसवाल ने किए सिध्दारूढ़ मंदिर में दर्शन | Gautam and Jaiswal performed in Siddhurd templ | Patrika News

गौतम और जायसवाल ने किए सिध्दारूढ़ मंदिर में दर्शन

locationबैंगलोरPublished: Oct 14, 2018 12:48:25 am

बी.एस.एन.एल. बेंगलूर के महाप्रबंधक जे.एल. गौतम तथा महाप्रबंधक विपणन विवेक जायसवाल ने यहां सिद्धारूढ़ मठ में दर्शन किए।

गौतम और जायसवाल ने किए सिध्दारूढ़ मंदिर में दर्शन

गौतम और जायसवाल ने किए सिध्दारूढ़ मंदिर में दर्शन

हुब्बल्ली. बी.एस.एन.एल. बेंगलूर के महाप्रबंधक जे.एल. गौतम तथा महाप्रबंधक विपणन विवेक जायसवाल ने यहां सिद्धारूढ़ मठ में दर्शन किए। सिद्धारूढ़ मठ की ओर से इन दोनों अधिकारियों का सम्मान ट्रस्ट कमेटी के चेयरमैन देवेंद्रप्पा मलगी, ट्रस्टी विजयलक्ष्मी पाटिल, सचिव सिद्रामप्पा कोलकुर, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंघी ने किया। इस अवसर पर अंजु गौतम, अनिता जयसवाल, डिप्टी महाप्रबंधक सोरटूर, बम्मीगट्टी, बिरादार, होसमनी, अरावली, रामलिंगप्पा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देश की सम्पत्ति हैं वरिष्ठ नागरिक हुब्बल्ली. वरिष्ठ नागरिक देश की संपत्ति और शक्ति होते हैं। वरिष्ठ नागरिकों का सदैव सम्मान करना चाहिए। ये विचार जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्य बी.ए. पाटील ने व्यक्त की। वे शहर के सांस्कृतिक भवन में आयोजित विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह के उद्घाटन के दौरान बोल रहे थे।

समारोह जिला प्रशासन, जिला पंचायत, महिला तथा बाल विकास विभाग, दिव्यांग तथा वरिष्ठ नागरिक अधिकारिता विभाग तथा क्षेमाभिवृध्दि संघ की ओर से शहर के सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वाधीनता सेनानी ए.एल. हिरेमठ का सम्मान किया गया। महिला तथा बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बसवराज वरवट्टे ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आल इंडिया जैन यूथ फेडरेशन व महावीर लिंब सेंटर की ओर से दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम हाथ-पैर लगवाए गए।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित खेलों में विजयी रहे खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता महिला तथा बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बसवराज वरट्टे ने की। वरिष्ठ नागरिक समिति के सदस्य आई.के. लक्कुंडी, एस.बी. गामनगट्टी, सेवा निवृत्त व्याख्याता रमा नीलप्पगौडर सहित अनेक उपस्थित थे। यह जानकारी समाज के सुभाष डंक ने विज्ञप्ति में दी।

सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी को मंड्या से उतारेगी भाजपा
बेंगलूरु. भाजपा मण्ड्या लोकसभा उपचुनाव में एक पूर्व नौकरशाह को उतारेगी। गुरुवार को पार्टी में शामिल होने के साथ ही भाजपा ने उक्त अधिकारी को टिकट देने की भी घोषणा कर दी। भारतीय राजस्व सेवा के सेवानिवृत अधिकारी डॉ सिद्धरामय्या गुरुवार भाजपा में शामिल हुए। उनके पिता दोड्डबोरे गौड़ा मंड्या तथा श्रीरंगपट्टण क्षेत्र के विधायक थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो