सऊदी अदालत में भारतीय को मिली सजा का आदेश सुरक्षित रखने के निर्देश
बैंगलोरPublished: Aug 08, 2023 11:23:56 pm
अपने पहले के निर्देशों पर धीमी प्रतिक्रिया से परेशान अदालत ने कहा, जब इस देश का कोई नागरिक विदेश में पीडि़त होता है, तो अधिकारियों को उचित गंभीरता दिखाएं और उसके लिए न्याय सुनिश्चित करें। मेंगलूरु के रहने वाले शैलेश को सऊदी अरब के राजा और इस्लाम के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए दोषी ठहराया गया और स्थानीय जेल में डाल दिया गया, जहां वे काम कर रहे थे।
बेंगलूरु. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार को भारतीय नागरिक शैलेश कुमार को दोषी ठहराने वाले सऊदी अरब की अदालत के फैसले की एक प्रति सुरक्षित करने का निर्देश दिया। न्यायाधीश कृष्णा एस दीक्षित भारतीय नागरिक शैलेश कुमार की पत्नी की उस याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि स्थानीय पुलिस की जांच में देरी के कारण उनके पति को एक विदेशी अदालत में दोषी ठहराया गया। उन्होंने कहा कि फैसले की प्रति सुरक्षित रखने से क्षमादान याचिका दायर करने में मदद मिलेगी।