scriptगो सहातार्थ सोसायटी को दी राशि | go sahaataarth sosaayatee ko dee raashi | Patrika News

गो सहातार्थ सोसायटी को दी राशि

locationबैंगलोरPublished: Mar 30, 2020 02:35:33 pm

चामुंडी पहाड़ की तलहटी स्थित मैसूर पिंजरापोल सोसायटी को सुमतिनाथ नवयुवक मंडल की ओर से गो सहायतार्थ नकद राशि प्रदान की गई।

गो सहातार्थ सोसायटी को दी राशि

गो सहातार्थ सोसायटी को दी राशि

मैसूरु. चामुंडी पहाड़ की तलहटी स्थित मैसूर पिंजरापोल सोसायटी को सुमतिनाथ नवयुवक मंडल की ओर से गो सहायतार्थ नकद राशि प्रदान की गई। सम्मेद शिखर तीर्थ यात्री जैन संघ की ओर से गायों के चारा, पानी, दवाइयां एवं पौष्टिक आहार के लिए राशि एकत्रित की गई थी, जो आज कमेटी के पदाधिकारियों को सुपुर्द की गई।
कमेटी के पदाधिकारियों को सुपुर्द

सोसाइटी के उपाध्यक्ष हंसराज पगारिया ने मैसूरु में स्थापित राजस्थान विष्णु सेवा ट्रस्ट के सभी संघ समाज को व सभी जैन मंदिर के ट्रस्टियों से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से शहर में लॉकडाउन है, लोग घरों से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। गो सहायतार्थ राशि एकत्रित नहीं हो पा रही है। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष उ मेदराज सिंघवी, सचिव महावीरचंद सांखला, कोषाध्यक्ष चंपालाल वाणीगोता, सहसचिव माणक जैन, विनोद खाबिया, सदस्य किरण पटवा, सुमतिनाथ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रवीण लूकड़, कोषाध्यक्ष भंवरलाल पोरवाल आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो