scriptराज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश | Good rain in most districts of the state | Patrika News

राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश

locationबैंगलोरPublished: Jun 20, 2021 05:10:11 pm

लबालब होंगे सभी बांध

rain.jpg

File Photo

बेंगलूरु. राज्य में मंड्या जिले को छोडक़र सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है। राजस्व मंत्री आर अशोक ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश को देखते हुए राज्य के सभी बांध अगले दो माह में लबालब होने की संभावना है।
सभी जिलों के प्रशासन को बारिशजनित समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहने और बाढ़ प्रभावितों के लिए भोजन-पानी व अस्थाई आवास के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिला उपायुक्तों के खातों में बारिशजन्य समस्याओं से निपटने के लिए 995 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं। बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त मकानों के लिए गत वर्ष के मानंदडों के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
कावेरी नदी के जलस्तर में वृद्धि

मडिकेरी. कोडुगू जिले में हो रही भारी बारिश के कारण कावेरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिला प्रशासन ने सावधानीवश नदी तट पर स्थित गांवों के निवासियों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
नदी का जलस्तर बढऩे के कारण कबिनी तथा कृष्णराज सागर (केआरएस) बांध में पानी की रफ्तार बढ़ गई है। शुक्रवार को कृष्णराजसागर बांध का जलस्तर 82.54 फीट था जो शनिवार को 88 फीट तक पहुंच गया।
कावेरी जल निगम के सूत्रों के अनुसार बांध में 14 हजार 775 क्यूसेक की रफ्तार से पानी आ रहा है। बांध से 380 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो