scriptमंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए सरकार | Government created law to build temple | Patrika News

मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए सरकार

locationबैंगलोरPublished: Nov 14, 2018 11:00:07 pm

विश्व हिन्दू परिषद ने राम मंदिर निर्माण के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव तेज कर दिया है।

मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए सरकार

मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए सरकार

हुब्बल्ली. विश्व हिन्दू परिषद ने राम मंदिर निर्माण के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव तेज कर दिया है। विहिप के महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण की समस्त कानूनी अड़चनों को दूर करके अति शीघ्र मंदिर निर्माण किया जाना चाहिए। मंदिर निर्माण की रुकावटों को दूर करने के लिए कानून बनाना चाहिए।


मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम न्यायालय का सम्मान करते हैं लेकिन अनंतकाल तक न्यायालय के फैसले का इंतजार नहीं कर सकते। हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने महज कुछ ही मिनटों में अगली सुनवाई जनवरी में करने का आदेश दिया।


यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि करोड़ों हिन्दुओं की आस्था से जुड़े विषय पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। विहिप की ओर से नवम्बर माह में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में विशाल जनसभाएं की जाएंगी। अयोध्या में एक विशाल जनसभा के साथ ही २५ नवम्बर को नागपुर, कर्नाटक में हुब्बल्ली, बेंगलूरु, मेंगलूरु में विशाल जनसभा होगी। सबसे बड़ी सभा दिसम्बर में दिल्ली में होगी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग पूरी तरह से संवैधानिक है। हम चाहते हैं कि सरकार संविधान सम्मत रास्ता निकाले। सरकार के ऐसा नहीं करने पर विहिप के अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रयागराज में जनवरी में आयोजित धर्मसंसद में इसके बारे मेंं निर्णय किया जाएगा। विहिप संतों के निर्णय के अनुसार अपने कदम के बारे में फैसला लेगी।

संस्कार स्कूल में अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताएं १७ को
हुब्बल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर शहर के केश्वापुर स्थित संस्कार अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की ओर से १७ नवंबर को कहानी व कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इंटरनेशनल स्टोरी टेलिंग टेलेन्ट शो के तहत यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए ‘कहो एक कहानी’ तथा इंटरनेशनल राइम रेसिटेशन टेलेन्ट शो के तहत एलकेजी के विद्यार्थियों के लिए ‘राइम टाइम’ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


कविता लेखन प्रतियोगिता सुबह १० बजे शुरू होगी। इसके बाद कहानी प्रतियोगिता दोपहर १२ बजे से आरंभ की जाएगी। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। संस्कार विद्यालय की प्राचार्य नैना पी.सी. और बाल संस्कार की समन्वयक हेमलता वी. की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों को १२ नवंबर से पहले नाम दर्ज करवाने होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो