scriptसरकारी कर्मचारी बोले: नहीं पहुंच सकते सुबह १० बजे कार्यालय | Government employees say: Can not reach office at 10 a.m. | Patrika News

सरकारी कर्मचारी बोले: नहीं पहुंच सकते सुबह १० बजे कार्यालय

locationबैंगलोरPublished: Aug 05, 2019 05:09:12 pm

सीएम ने १० बजे कार्यालय पहुंचने की दी थी नसीहत
कर्मचारी संघ ने कहा, सुबह सडक़ों पर रहता है जाम

bangalore news

सरकारी कर्मचारी बोले: नहीं पहुंच सकते सुबह १० बजे कार्यालय

बेंगलूरु. जिलाधिकारियों, जिला पंचायत के सीइओ के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने कर्मचारियों का सुबह १० बजे कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
सीएम की इस नसीहत के उलट राज्य सरकारी कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सुबह 10 के बजाय 10.30 बजे कार्यालय पहुंचने की अनुमति मांगी है।

सुबह के समय लगभग सभी सडक़ों पर यातायात जाम की स्थिति
संघ के अध्यक्ष गुरुस्वामी के मुताबिक शहर में सुबह के समय लगभग सभी सडक़ों पर यातायात जाम की स्थिति रहती है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से विधानसभा, विकास सौधा तथा सचिवालय आने वाले कर्मचारी यातायात जाम के कारण सुबह 10 बजे कार्यालय नहीं पहुंच सकते हैं।
मौजूदा 10 बजे के बदले 10.30 बजे तक पहुंचने की अनुमति मांगी

उन्होंने कहा कि इसलिए कार्यालय में मौजूदा 10 बजे के बदले 10.30 बजे तक पहुंचने की अनुमति मिलनी चाहिए। सरकारी कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो