उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को लेकर पार्टी की ओर से कई शिकायतें किए जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सत्ता पक्ष के दबाव के कारण प्रशासन मूकदर्शक बन कर बैठा है। ऐसा चुनाव लोकतंत्र के साथ मजाक है।कानून-व्यवस्था खराब, सरकार बर्खास्त हो : शिवकुमारप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार ने कहा कि प्रदेश मेंं कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने में सरकार विफल रही है। इसे बर्खास्त करना किया जाना चाहिए।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि आरआर नगर के विधानसभा क्षेेत्र में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या के चुनाव प्रचार करते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुकावट डाला था। सूचना देने पर भी पुलिस वहां नहीं पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने माहौल खराब करने की साजिश भी की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे विफल कर दिया। चुनाव आयोग, चुनाव अधिकारी, पुलिस और पालिका के अधिकारी भाजपा की कठपुतली बने हैं।
सिद्धरामय्या की शिकायत पर भी सुनवाई नहीं खुद सिद्धरामय्या ने जब प्रचार में बाधा पहुंचाने की शिकायत पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त से की तो कार्रवाई करने के बजाए उन्हें लौट जाने का सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि बाधा पहुंचाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो धरना दिया जाएगा। इस क्षेत्र के मतदाता भाजपा को सबक सिखाएंगे। कांग्रेस ने दो सहायक पुलिस आयुक्तों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। शिवकुमार ने कहा कि भाजपा को सिरा और आरआर नगर में पराजय का डर होने लगा है।