scriptकर्नाटक में बनेगी भाजपा की सरकार : शिवराज | Government of Karnataka will be formed in Karnataka: Shivraj | Patrika News

कर्नाटक में बनेगी भाजपा की सरकार : शिवराज

locationबैंगलोरPublished: May 10, 2018 08:08:23 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शक्तिशाली नेता हैं

netaji subhash chandra bose medical college jabalpur

netaji subhash chandra bose medical college jabalpur

हुब्बल्ली. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि कर्नाटक में भाजपा के प्रति लोगों का रुझान अच्छा है इसके चलते राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चौहान ने कहा कि नेता, कार्यकर्ता, संगठन व विचारधारा पर कर्नाटक में भाजपा का चुनाव जीतना निश्चित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शक्तिशाली नेता हैं। मोदी स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों को साकार कर रहे हैं। कर्नाटक में पिछली भाजपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येड्डियूरप्पा ने किसानों के लिए जो कुछ किया वह देश में किसी ने नहीं किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अच्छे कुशल संगठक तथा रणनीतिकार हैं इसे लिए उन्हें भाजपा का चाणक्य कहा जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में परिपक्वता की कमी है। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिध्दरामय्या ने सकारात्मक राजनीति नहीं की है। हिन्दू समाज को बांटने का प्रयास किया। वोट बैंक के लिए समाज को बांटकर देश की जड़े कमजोर कर रहे हैं। यह देश के लिए खतरनाक है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेता ना तो विकास की और ना ही जनकल्याण की बातें कर रहे हैं इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बीएस येड्डियूरप्पा की जोड़ी अलग नहीं है। ये एक और एक ग्यारह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में भय पैदा कर रही है। मध्यप्रदेश के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
———

शिकारीपुर, कनकपुर व रामनगर अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में शुमार
बेंगलूरु. राज्य चुनाव आयोग ने राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों को अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की सूची में शामिल किया है। इनमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा का शिकारीपुर, ऊर्जा मंत्री डी.के.शिवकुमार का कनकपुरा तथा जनता दल (ध) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी का चन्नरायपट्टण विधानसभा क्षेत्र भी शामिल हैं।
आयोग के सूत्रों के मुताबिक अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए जाएंगे। यहां पर अतिरिक्त संख्या में चुनाव अधिकारी तथा सुरक्षा कर्मचारी तैनात होंगे। इसके अलावा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची में भाजपा प्रत्ंयाशी श्रीरामुलु का मोलकालमुरु (चित्रदुर्गा), विजयनगर (बल्लारी), होलेनरसीपुर (हासन), बीदर दक्षिण, कारवार, बल्लारी ग्रामीण, कंपली (बल्लारी), शिवमोग्गा, चिक्कमगलूरु, दावणगेरे, बेलगावी (उत्तर), बेलगावी (ग्रामीण) क्षेत्रों का शामिल किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो