scriptकिसानों तक पहुंचाएं विभाग की योजनाएं : पाटिल | Government's programmes must reach farmers | Patrika News

किसानों तक पहुंचाएं विभाग की योजनाएं : पाटिल

locationबैंगलोरPublished: Sep 10, 2020 10:27:19 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

किसानों के हितों की रक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा।

किसानों तक पहुंचाएं विभाग की योजनाएं : पाटिल

किसानों तक पहुंचाएं विभाग की योजनाएं : पाटिल

किसानों तक पहुंचाएं विभाग की योजनाएं : पाटिलबेंगलुरु. कृषि विभाग के अधिकारियों को दुकानदारों की नहीं बल्कि किसानों के हितों की रक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। कृषि विभाग की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना इस विभाग के अधिकारियों का दायित्व है। कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने यह बात कही।
गुरुवार को महात्मा गांधी कृषि विज्ञान केंद्र (जीकेवीके) सभागार में राज्य के जिला कृषि अधिकारियों की बैठक में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को लगातार स्थानीय किसानों के साथ संपर्क करते हुए उनको हरसंभव सहायता करनी चाहिए। कृषि विभाग की योजनाएं किसानों तक पहुंचाने में कृषि अधिकारियों की भूमिका अहम होने के कारण इस दायित्व को निभाते हुए कृषि क्षेत्र के विकास के लिए योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य के सभी जिलों में अच्छी बारिश होने के कारण अधिक बुवाई हुई है। राज्य में फसलों की समीक्षा के लिए कृषि विभाग की ओर से जारी ऐप को किसानों की सराहना मिल रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों को इस योजना की जानकारी सभी किसानों तक पहुंचाने का दायित्व निभाना है। कई जिलों में इस योजना की जानकारी नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। लिहाजा जहां पर इस योजना को लेकर तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। ऐसी समस्याओं का समाधान कर इस योजना को हमें शतप्रतिशत सफल बनाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद्यान्न उत्पादन को अधिक प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है।कृषि विभाग के प्रमुख सचिव ब्रिजेश कुमार ने कहा कि राज्य में किसी भी जिले में यूरिया समेत किसी भी खाद की कमी नहीं है। वितरण की समस्या के कारण राज्य के एक दो जिलों में यूरिया की आपूर्ति की समस्या हो रही थी। इसका भी समाधान किया गया है। खाद की कालाबाजरी करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई का असर दिखाई दे रहा है। बैठक में अतिरिक्त प्रमुख सचिव राजकुमार खत्री, कृषि विभाग के निदेशक श्रीनिवास उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो