script

karnataka सरकार का Report कार्ड २० जून को

locationबैंगलोरPublished: Jun 19, 2019 10:45:27 pm

मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जद-एस- कांग्रेस गठबंधन सरकार 20 जून को अपने साल भर का रिपोर्ट कार्ड यानी मैत्रीपर्व नामक पुस्तिका जारी करेगी। गठबंधन सरकार ने 23 मई को एक साल का सफर पूरा कर लिया था। अब अपने एक साल की उपलब्धियों व कार्यक्रमों के बारे में जनता को जानकारी देने के मकसद से मैत्री पर्व नामक पुस्तिका जारी करने का निर्णय किया है।

bangalore news

karnataka सरकार का Report कार्ड २० जून को

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जद-एस- कांग्रेस गठबंधन सरकार 20 जून को अपने साल भर का रिपोर्ट कार्ड यानी मैत्रीपर्व नामक पुस्तिका जारी करेगी। गठबंधन सरकार ने 23 मई को एक साल का सफर पूरा कर लिया था। अब अपने एक साल की उपलब्धियों व कार्यक्रमों के बारे में जनता को जानकारी देने के मकसद से मैत्री पर्व नामक पुस्तिका जारी करने का निर्णय किया है।
सूत्रों के अनुसार इस पुस्तिका में राज्य में कांग्रेस-जद-एस गठबंधन बनाने की परिस्थितियां तथा उसके बाद पेश आई चुनौतियों के बीच हासिल की गई उपलब्धियों का विवरण शामिल है। पुस्तक में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी द्वारा पेश किए गए दो बजटों में की गई 430 घोषणाओं में से 400 वादों का पूरा करने का विवरण होगा। पुस्तक में सरकार की महत्वाकांक्षी कृषि ऋण माफी योजना की सफलता का भी उल्लेख है।
इसमें मुख्यमंत्री के बहु प्रचारित जनता दर्शन कार्यक्रम में मिली व निपटाई गई अर्जियों की संख्या का भी उल्लेख होगा। इसमें राज्य सरकार की वड़वरु बंधु योजना, ऑनलाइन नक्शा मंजूरी, आयुष्मान कर्नाटक योजना, अजा- जजा उपयोजना के तहत आवंटित अनुदान के इस्तेमाल की जानकारी मिलेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो