scriptgovet considering banning bursting of firecrackers in Bengaluru | दीपावली पर बेंगलूरु में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही कर्नाटक सरकार | Patrika News

दीपावली पर बेंगलूरु में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही कर्नाटक सरकार

locationबैंगलोरPublished: Oct 18, 2023 06:55:02 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

सरकार को इस बारे में सोचना होगा कि आगामी दीपावली त्योहार के दौरान शहर में पटाखे फोड़ने की अनुमति दी जाए या नहीं। कई निर्दोष लोग मर जाते हैं, कुछ की आंखों की रोशनी चली जाती है, ऐसी चीजें होती हैं। दिल्ली में दीपावली त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध है। हम जांच करेंगे कि क्या बेंगलूरु शहर में इस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इसके लिए क्या किया जाना चाहिए।

parmeshwara
,,
बेंगलूरु. राज्य सरकार दीपावली के दौरान बेंगलूरु शहर में पटाखे फोडऩे पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को यह बात कही। इस महीने की शुरुआत में अत्तिबेले में हुए पटाखा दुकान अग्निकांड के बाद सरकार इस पर विचार कर रही है। उस घटना में 16 लोगों की जान चली गई थी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.