बैंगलोर

रेड मर्करी खरीदने के लालच में तीन लाख रुपए गंवाए

तीन करोड़ की वस्तु तीन लाख में खरीदने गए थे

बैंगलोरAug 08, 2020 / 07:58 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. एक युवक ने रेड मर्करी खरीदने के लालच में तीन लाख रुपए गंवा दिए। हेब्बाल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार कम्मनहल्ली निवासी श्रीधर (26) मोबाइल फोन की दुकान चलाता है। उसे सोशल मीडिया पर जानकारी मिली थी कि रेड मर्करी की काफी मांग है।
कुछ दिन पहले सागर नामक एक व्यक्ति ने श्रीधर को कॉल कर बताया कि उसके मित्र मनोज के पास मर्करी है और इसकी कीमत तीन करोड़ रुपए है। इसे केवल तीन लाख रुपए में खरीद कर बाजार में बेचने से अधिक रकम मिल सकती है।
श्रीधर और सागर एक कार में मर्करी खरीदने हासन जिले चन्नरायपट्टण गए थे। मनोज के दोस्त स्टीफन और उसके मित्रों ने श्रीधर पर हमला कर तीन लाख रुपए लूट लिए। श्रीधर ने हेब्बाल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मनोज ने भी इसी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि रुपए छीन लिए जाने के बाद श्रीधर और उसके मित्रों ने उसका अपहरण कर घर से तीन लाख रुपए मंगवाने केलिए जबर्दस्ती की। वह चिकजाला बस स्टैन्ड के पास श्रीधर और उसके मित्रों के चंगुल से बच निकला था।
पुलिस ने मामले की जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। उनके स्वस्थ्य होने के बाद उनकी गिरफ्तारी होगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.