बैंगलोर

हम्पी पर भी गर्मी की मार, घटे सैलानी

10 वर्षों में पहुंचे सबसे कम पर्यटक

बैंगलोरApr 13, 2024 / 09:02 am

Nikhil Kumar

Hampi : हम्पी पर भी गर्मी की मार, घटे सैलानी

Unesco विश्व धरोहर स्थल हम्पी पर भी गर्मी के मार पड़ी है। पर्यटकों की संख्या बेहद घट गई है। पिछले 10 वर्षों में सबसे कम पर्यटक पहुंचे हैं। विक्रेताओं, छोटी दुकानों और प्रतिष्ठानों की आजीविका बहुत प्रभावित हुई है। सभी को बारिश का इंतजार है।

होसपेटे के उपायुक्त एम.एस. दिवाकर ने बताया कि आमतौर पर प्रतिदिन लगभग 5,000 पर्यटक Hampi आते हैं। पारा का स्तर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ, सप्ताहांत पर पर्यटकों की संख्या घटकर लगभग 150 रह गई है और सप्ताह के दिनों में यह संख्या दोहरे अंक में पहुंच गई है।

दिवाकर ने बताया कि इस साल जनवरी में, Tourists (पर्यटकों) की संख्या प्रति दिन लगभग 25,000 थी और तीन दिवसीय हम्पी उत्सव के दौरान लगभग 15 लाख पर्यटक आए।

Hotel Industry को भी झटका लगा है। होसपेटे में एक लोकप्रिय होटल के मालिक ने बताया कि होटल के 200 में से 180 कमरे हमेशा भरे रहते थे। अब मुश्किल से 30 कमरे ही भर पाते हैं। स्थिति वास्तव में चिंताजनक है। स्थानीय लोगों ने पर्यटकों की घटती संख्या के लिए दयनीय सुविधाओं को भी जिम्मेदार ठहराया है। इनके अनुसार हम्पी मंदिर के नजदीक होटलों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।

Hindi News / Bangalore / हम्पी पर भी गर्मी की मार, घटे सैलानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.