scriptमेहनत से मिलती है हर मंजिल | Hard work meets every destination | Patrika News

मेहनत से मिलती है हर मंजिल

locationबैंगलोरPublished: Oct 23, 2019 06:20:34 pm

आचार्य देवेन्द्रसागर ने कहा कि मेहनत का फल सदैव मीठा होता है। मेहनत एक ऐसा हथियार है जिसकी सहायता से मनुष्य आलस्य रूपी दुश्मन को मार कर अपनी सफलता का मार्ग आसान बना सकता है।

मेहनत से मिलती है हर मंजिल

मेहनत से मिलती है हर मंजिल

बेंगलूरु. आचार्य देवेन्द्रसागर ने कहा कि मेहनत का फल सदैव मीठा होता है। मेहनत एक ऐसा हथियार है जिसकी सहायता से मनुष्य आलस्य रूपी दुश्मन को मार कर अपनी सफलता का मार्ग आसान बना सकता है। इस संसार में बिना मेहनत के कुछ भी नहीं प्राप्त हो सकता। संसार में किसी भी क्षेत्र में जितने भी प्रसिद्ध लोग हुए हैं, सब ने अपने मेहनत के बल पर ही वह मुकाम हासिल किया है। मेहनती व्यक्ति यदि मिट्टी को भी हाथ लगाएगा तो वह सोना बन जाएगी और आलसी व्यक्ति सोने को भी हाथ लगाएगा तो वह मिट्टी बन जाएगा। यही मेहनत का महत्व है।
यदि आप मेहनत करने में सक्षम हैं तो आप कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं, परंतु यदि आप आलस्य से परिपूर्ण हंै तो आप कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकते हैं। आचार्य ने कहा कि यदि आप जीवन में लक्ष्यों की प्राप्ति करना चाहते हैं तो मेहनती बनिए और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कीजिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो