scriptकार्यकर्ताओं को निशाना बनाने वालों से सख्ती से निपटेगा स्वास्थ्य विभाग : पांडे | health department to strictly deal with asha attackers | Patrika News

कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने वालों से सख्ती से निपटेगा स्वास्थ्य विभाग : पांडे

locationबैंगलोरPublished: Apr 03, 2020 11:59:05 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– सुरक्षा स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने वालों से सख्ती से निपटेगा स्वास्थ्य विभाग : पांडे

कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने वालों से सख्ती से निपटेगा स्वास्थ्य विभाग : पांडे

बेंगलूरु. स्वास्थ्य आयुक्त पंकज कुमार पांडे ने शुक्रवार को हेगड़े नगर में उस क्षेत्र का दौरा किया जहां आशा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया था। आशा कार्यकर्ताओं सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं के अथक प्रयासों का नतीजा है कि हम कोविड-19 के मरीजों व संदिग्धों की पहचान कर पा रहे हैं।

इससे कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिली है। ऐसे अग्रणी कर्मियों की सुरक्षा स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में वे अन्य स्थानों का भी दौरा करेंगे जहां आशा कार्यकर्ता सेवाएं दे रही हैं।

पांडे ने लागों से आशा कार्यकर्ताओं का साथ देेने की अपील की। साथ में उन्होंने स्पष्ट किया कि इन कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने वालों से विभाग सख्ती से निपटेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार में लगे निजी या सरकारी सभी श्रेणी के स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रधान मंत्री राहत पैकेज के अंतर्गत 50 लाख के स्वास्थ्य बीमा के हकदार हैं। महामारी की इस घड़ी में चिकित्सकों, नर्सों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या कम न पड़ इसके लिए मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले अब जून में सेवानिवृत्त होंगे। इन्हें तीन महीने का विस्तार दिया गया है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने का हर संभव प्रयास कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो