scriptस्वास्थ्य क्षेत्र लॉकडाउन से बाहर | Health sector out of lockdown | Patrika News
बैंगलोर

स्वास्थ्य क्षेत्र लॉकडाउन से बाहर

मरीजों का उपचार एक ही छत के नीचे हो सकेगा। अन्य आम मरीजों को संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा।

बैंगलोरMar 31, 2020 / 10:15 am

Nikhil Kumar

 

 

बेंगलूरु. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर प्रधान सचिव जावेद अख्तर ने सोमवार को कहा कि अस्पताल, क्लिनिक व दवा निर्माण इकाई सहित संपूर्ण स्वास्थ्य क्षेत्र को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में अब केवल कोविड-19 (Covid-19) के मरीजों का ही उपचार होगा। इससे ऐसे मरीजों का उपचार एक ही छत के नीचे हो सकेगा। अन्य आम मरीजों को संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। अन्य इमारतों से अलग कुछ ब्लॉकों व अस्पतालों को भी चिन्हित किया गया है। बेंगलूर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में 350 बिस्तर व बोरिंग अस्पताल में 300 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। मेडिकल कचरे के सुरक्षित निपटारे की व्यवस्था भी की गई है।

अख्तर ने बताया कि बेंगलूरु के इंदिरा कैंटीन में दिहाड़ी मजदूरों व गरीबों को बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका मुफ्त नाश्ता, दोपहर और रात का खाना उपलब्ध कराएगा। ऐसे लोगों की मदद के लिए प्रदेश सरकार ने एक हेल्पलाइन खोला है। 155214 पर संपर्क करने वालों को नजदीकी भोजन वितरण केंद्र भेजा जाएगा।

Home / Bangalore / स्वास्थ्य क्षेत्र लॉकडाउन से बाहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो