scriptतेज अंधड़ के साथ बारिश, गिरे कई पेड़ | Heavy rains, many trees fell | Patrika News

तेज अंधड़ के साथ बारिश, गिरे कई पेड़

locationबैंगलोरPublished: Apr 22, 2020 05:48:29 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

इससे आसपास खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा। हाल्या मार्ग पर स्थित अम्बेडकर नगर में घर की छतें क्षतिग्रस्त हो गई।

तेज अंधड़ के साथ बारिश, गिरे कई पेड़

तेज अंधड़ के साथ बारिश, गिरे कई पेड़

बल्लारी. जिले के कई हिस्सों में रविवार को तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश के कारण कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी झुक गए।

राहत की बात यह रही कि जानमाल के नुकसान की कोई बात सामने नहीं आई। इस दौरान लगभग एक घंटे से अधिक समय तक तेज हवा के साथ बारिश भी होती रही। पहले कुछ समय तक बूंदाबांदी रही बाद में बारिश तेज हो गई। कुछ जगहों पर तबेलों की छतें उड़ गई।
ढलान वाले क्षेत्रों में पानी भर गया। विम्स प्रांगण में एक पेड़ के गिरने से उसके नीचे खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अनेक जगहों पर बिजली के खंभे भी झुक गए। वहीं कोट्टूर सहित पूरे तालुक में ओले गिरे।
इससे आसपास खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा। हाल्या मार्ग पर स्थित अम्बेडकर नगर में घर की छतें क्षतिग्रस्त हो गई।

पतरा लगने की वजह से भाग्यम्मा नामक एक महिला जख्मी हो गई। इस दौरान कई जगहों पर पेड़ टूटकर सडक़ों पर आ गिरे। बिजली के तार भी टूटकर सडक़ों पर आ गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो