scriptयहां लाखों की माला से हो रहा है नेताओं-अभिनेताओं का स्वागत | Here leaders and actors are being greeted by garland worth lakhs | Patrika News

यहां लाखों की माला से हो रहा है नेताओं-अभिनेताओं का स्वागत

locationबैंगलोरPublished: Apr 14, 2019 09:06:38 pm

मुख्यमंत्री के पुत्र निखिल गौड़ा व अभिनेत्री सुमालता के बीच कांटे की टक्कर के कारण चर्चा में आई मंड्या लोकसभा सीट एक अन्य अनूठे कारण से भी चर्चा में है। यहां प्रचार के लिए आनेवाले नेताओं-अभिनेताओं का स्वागत विशालकाय मालाओं से किया जा रहा है जिनकी कीमत तीन लाख रूपए तक पहुंच गई है।

bangalore news

यहां लाखों की माला से हो रहा है नेताओं-अभिनेताओं का स्वागत

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री के पुत्र निखिल गौड़ा व अभिनेत्री सुमालता के बीच कांटे की टक्कर के कारण चर्चा में आई मंड्या लोकसभा सीट एक अन्य अनूठे कारण से भी चर्चा में है। यहां प्रचार के लिए आनेवाले नेताओं-अभिनेताओं का स्वागत विशालकाय मालाओं से किया जा रहा है जिनकी कीमत तीन लाख रूपए तक पहुंच गई है। कार्यकर्ताओं में इस बात की होड़ मची है कि अपने नेता को कौन ज्यादा मूल्य की माला पहनाएगा।
महंगी माला की होड़
जिले में कुछ माह पहले मुख्यमंत्री के पुत्र निखिल गौडा की फिल्म जग्वार की सीडी के लोकार्पण के मौके पर प्रिय अभिनेता के स्वागत के लिए 350 किलो सेब से बनी 800 किलो वजन की विशालकाय माला क्रेन के माध्यम से अर्पित की गई। उसके पश्चात यहां ऐसी मालाएं अर्पित करने की परंपरा शुरू हो गई है। कांग्रेस, जनता दल (एस) तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे नेताओं को ऐसी मलाएं अर्पित करना शुरु कर दिया है।
विशालकाय माला तैयार करने के लिए सेब, केला, अंगूर, समेत विभिन्न फलों के साथ गुलाब, सेवंती, मल्लिगे के फूल तथा काजू -बादाम जैसे सूखे मेवे का भी उपयोग किया जा रहा है। यह माला बनाने के लिए 2 से 3 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जैसे ही कोई नेता या अभिनेता रोड शो के लिए यहां पहुंचता है इस दौरान क्रेन का उपयोग कर इस विशालकाय माला को उस नेता के निकट पहुंचाया जाता है। इसकी तस्वीर लेने के पश्चात शोभायात्रा आगे बढ़ती है।
इन नेताओं- अभिनेताओं को अर्पित की गई माला
जिले में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, जलसंसाधन मंत्री डी.के.शिवकुमार, कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के प्रत्याशी निखिलगौडा, निर्दलीय प्रत्याशी सुमालता अंबरीश का चुनाव प्रचार कर रहे अभिनेता दर्शन, यश को लाखों की मालाएं अर्पित की गई। १० अप्रेल को कृष्णराजसागर (केआरएस) परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को 3 लाख रुपए के लागत से बनी फल-फूलों की माला अर्पित की गई। वर्ष2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को चामुंडेश्वरी क्षेत्र में 750 किलो सेब से बनी माला अर्पित की गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो