सीकर

OMG! सीकर आ रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो सकती है मुसीबत

शेखावाटी में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सीकर में सुबह से मौसम शुष्क होने से त्वचा पर जलन अधिक महसूस हुई।

सीकरMay 12, 2017 / 06:36 pm

dinesh rathore

शेखावाटी में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सीकर में सुबह से मौसम शुष्क होने से त्वचा पर जलन अधिक महसूस हुई। हालांकि चिपचिपाहट तो नहीं हुई लेकिन पसीना सूख भी नहीं पाया। पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दे पाए। पानी पीने के बाद थोड़े ही समय में कंठ फिर सूखने लगे। इससे बचने के लिए लोगों ने शीतल पेय, जूस और लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सहारा लिया। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 40.5 व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ ओ.पी. कालश ने बताया कि कि बादल छाने के कारण नमी की मात्रा बढ़ी है। हवा की रफ्तार 4.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवाओं का रुख बदलने से रफ्तार में भी कमी आई है। तापमान इसी तरह से चढ़ता रहा तो अगले दो-तीन दिन में फिर भीषण गर्मी शुरू हो जाएगी। 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.