scriptघर वही जहां वात्सल्य की रसधारा बहे | Home is where the love of love flows | Patrika News

घर वही जहां वात्सल्य की रसधारा बहे

locationबैंगलोरPublished: May 15, 2022 07:59:25 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

ईटा गार्डन में कार्यशाला का आयोजन

घर वही जहां वात्सल्य की रसधारा बहे

घर वही जहां वात्सल्य की रसधारा बहे

बेंगलूरु. मुनि अर्हतकुमार के सान्निध्य में शनिवार को आओ घर को स्वर्ग बनाएं कार्यशाला का आयोजन जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल गांधीनगर व ईटा जैन महिला मंडल की ओर से ईटा गार्डन में किया गया। मुनि ने कहा कि बड़ों का अनुशासन रोड की लाल बत्ती की तरह होता है। उन्होंने कहा कि घर वही होता है जहां वात्सल्य की रसधारा बहती हो। जहां प्रेम के आंचल में सब का पालन होता हो जहां विनय समर्पण की सौरभ से दसों दिशाएं महके वह घर घर ही नहीं बल्कि स्वर्ग बन जाता है। एक दूसरे के प्रति प्रांजल भावना आपसी विश्वास की उम्मीद को और मजबूत करती है। ईट पत्थर चूना से बना मकान होता है। समर्पण सेवा सामंजस्य और संस्कारों के आधार स्तंभ पर ही सुंदर घर का निर्माण होता है। पॉजिटिव एनर्जी से सराबोर चिंतन घर को प्रसन्नता से ओतप्रोत रखता है। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें क्योंकि उनसे प्राप्त आशीर्वाद का सुरक्षा कवच घर को सदा सुरक्षित रखता है। सहयोगी संत भरतकुमार ने कहा जिस घर में शांति की थाली से प्रेम की पूजा श्रद्धा की आरती से होती है वह घर स्वर्ग होता है। पवित्र और आत्मीय भावना से ही घर को स्वर्ग का साम्राज्य बनाते हैं। संत जयदीपकुमार ने चिंतन को स्वस्थ बनाना है गीत का संगान किया। तेरापंथ महिला मंडल गांधीनगर एवं ईटा जैन महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। ईटा जैन महिला मंडल की ओर से सरला श्रीमाल ने स्वागत किया। तेरापंथ महिला मंडल गांधीनगर की अध्यक्ष स्वर्णमाला पोकरना का अभिनंदन किया। मंत्री सरस्वती बाफना ने संचालन किया। सहमंत्री ज्योति संचेती ने आभार जताया। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल गांधीनगर एवं ईटा जैन महिला मंडल की अध्यक्ष जयश्री भंसाली, मंत्री विमला मुणोत, शान्ति सकलेचा, सुनीता मालू, लता, निर्मला गादिया, बिन्दू नाहर, विजयनगर अध्यक्ष प्रेमलता भंसाली, रिजु डूंगरवाल उपस्थित रहीं।
दो सिघाड़ों का आध्यात्मिक मिलन
बेंगलूरु. मुनि अर्हत कुमार ठाणा 3 व साध्वी शिवमाला ठाणा 4 का ईटा गार्डन में आध्यात्मिक मिलन हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो