scriptतीन महीने में बाढ़ प्रभावितों के मकान निर्माण का लक्ष्य: आर.अशोक | houses for flood victims will be built in three months says ashoka | Patrika News

तीन महीने में बाढ़ प्रभावितों के मकान निर्माण का लक्ष्य: आर.अशोक

locationबैंगलोरPublished: Jan 29, 2020 09:21:24 pm

Submitted by:

Surendra Rajpurohit

बाढ़ प्रभावित इलाकों में मकानों का निर्माण त्वरित गति से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अगले पन्द्रह दिनों के भीतर 50 फीसदी मकानों की नींव भरने का कार्य पूर्ण हो जाएगा जिसके बाद दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया है।

तीन महीने में बाढ़ प्रभावितों के मकान निर्माण का लक्ष्य: आर.अशोक

तीन महीने में बाढ़ प्रभावितों के मकान निर्माण का लक्ष्य: आर.अशोक

बेंगलूरु. राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे उनके लिए अगले तीन माह में मकान निर्मित करने का कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
अशोक ने बुधवार को यहां बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में मकानों का निर्माण त्वरित गति से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अगले पन्द्रह दिनों के भीतर 50 फीसदी मकानों की नींव भरने का कार्य पूर्ण हो जाएगा जिसके बाद दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि बाढ़ प्रभावितों के लिए मकानों के निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं है और जिलाधिकारियों के खातों में पर्याप्त धन जमा है। पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए लाभार्थियों को पहले ही एक लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं। मंत्री ने बताया कि कुछ जिलों में मकानों का निर्माण कार्य अपेक्षा के मुताबिक नहीं होने के कारण उन जिलाधिकारियों को काम में तेजी लाने को कहा गया है। लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले पंचायत विकास अधिकारियों को सेवा से निलंबित किया जाएगा।

प्रत्येक तीसरे शनिवार को जिलाधिकारियों का ग्राम प्रवास
अशोक ने कहा कि जिलाधिकारियों के ग्राम प्रवास की योजना हर माह के तीसरे शनिवार को आयोजित की जाएगी और जल्द ही इसकी शुरूआत होगी। जिलाधिकारियों के हर माह एक दिन गांवों के दौरों पर जाना होगा। इसी तरह तहसीलदारों व उपखंड अधिकारियों को भी महीने में एक दिन ग्राम प्रवास पर जाकर राजस्व विभाग से संबंधित जन समस्याओं का वहीं पर निराकरण करना होगा।

15 अप्रेल से शुरू होगी जनगणना
अशोक ने कहा कि राज्य में जनगणना का कार्य 15 अप्रेल से शुरू होकर 29 मई २०२० तक चलेगा। हर दस साल में देश में जनगणना होती है उसी के अनुसार इस साल जनगणना का कार्य करीब डेढ़ माह तक चलेगा। इस बार की जनगणना के दौरान लोग मोबाइल एप के जरिए भी विवरण पेश कर सकेंगे। इस दौरान हरेक नागरकि का सम्पूर्ण विवरण दर्ज किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो