scriptहुब्बल्ली मंडल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आरंभ किया अभियान | Hubli Mandal launches campaign against corruption | Patrika News

हुब्बल्ली मंडल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आरंभ किया अभियान

locationबैंगलोरPublished: Feb 03, 2018 10:20:38 pm

दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बल्ली मंडल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार से शनिवार तक 72 घंटें का अभियान आरंभ किया है।

karnataka news,Bangalore news,bangalore hindi news,campaign against corruption

हुब्बल्ली. दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बल्ली मंडल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुवार से शनिवार तक 72 घंटें का अभियान आरंभ किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल सेवाओं में भ्रष्टाचार की किसी भी प्रकार की संभावनाओं का उन्मूलन करना है। इस अवधि में वाणिज्य, सतर्कता, और रेलवे सुरक्षा बल विभाग के अधिकारी समन्वित हो कर हुब्बल्ली मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जांच आयोजित करेंगें। रेल सेवाओं में इस प्रकार के भ्रष्टाचार की घटनाओं की रिपोर्ट करने की खातिर यात्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर संबंधित पदाधिकारियों के मोबाईल नंबर, ई-मेल पते प्रदर्शित किए गए हैं। इन विवरणों को आगमन/प्रस्थान समय बोर्डों पर, टिकट काउंटरों के पास किराया बोर्डों एवं अन्य स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक रुप से प्रदर्शित किया गया है।


सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी बारंबार घोषणाएं की जा रही हैं। इस अभियान के भाग के रुप में हुब्बल्ली मंडल रेल प्रबंधक राजेश मोहन ने गुरुवार को हुब्बल्ली और धारवाड रेलवे स्टेशनों की गहनता से आकस्मिक जांच की। उन्होंने टिकट काउंटरों पर पीओएस मशीनों का और पार्सल कार्यालयों में वजऩ कांटों के कार्यचालन और इस बाबत संबंधित रजिस्टरों में प्रविष्टियों और अन्य पहलुओं की जांच की।


मोहन ने यात्रियों से बातचीत की और उन्हें भ्रष्टाचार के बारे में शिकायत दर्ज कराने के साधनों के बारे में बताया। इससे पूर्व दक्षिण पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के. शिव प्रसाद ने भ्रष्टाचार उन्मूलन के विशेष अभियान का उद्घाटन कर हुब्बल्ली स्टेशन का निरीक्षण किया।


यात्रियों से अनुरोध किया गया कि कोई रेल कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो कोई न्यायोचित रेल सेवा के लिए 9731665089/ 70220 29814 (व्हाट्स एप सेवा भी उपलब्ध है) पर उसकी रिपोर्ट करें। सबुतों को ह्यस्रद्दद्वञ्चह्य2ह्म्. ह्म्ड्डद्बद्यठ्ठद्गह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ या ह्यह्म्स्रष्द्वह्वड्ढद्यञ्चद्दद्वड्डद्बद्य. ष्शद्व ई-मेल पते पर भेज सकते हैं।


बस स्टैण्डों में दें स्वच्छता को बढ़ावा
धारवाड़. जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश रामचन्द्र हुद्दार ने कहा है कि रोजाना बडी संख्या में लोगों की आवाजाही वाले बस स्टैण्डों में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन तथा स्वच्छता संबंधित जागृति प्रभावी रूप से फैलानी चाहिए।
हुद्दार, धारवाड़ के बस स्टैण्ड में शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम कर्नाटक राज्य पथ परिवहन निगम (एनडब्लूकेआरटीसी) की ओर से आयोजित नम्म बस स्टैण्ड स्वच्छतेगागी जनांदोलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि परिवहन संस्था के कर्मचारी सफाई की ओर ध्यान दे रहे हैं जो सराहनीय है। प्रति दिन लाखों लोग विभिन्न शहरों से बस स्टैण्ड आते हैं। यात्री प्लास्टिक बोतल, पेपर आदि कचरा बिना सोचे समझे हर कहीं फेंक देते हैं। इससे पर्यवरण तथा लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्परिणाम होते हैं। इसके चलते बस चालक तथा परिचालकों को अपनी बस, बस स्टैण्ड तथा विश्राम गृह को साफ रखने का प्रयास करना चाहिए।

वरिष्ठ जिला न्यायाधीश एस.एस. बल्लोल्ली ने कहा कि हमारे घर, कार्यालय के साथ मन की सफाई को भी प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। मन साफ होने पर मात्र स्वच्छता की ओर ध्यान दे सकते हैं। सभी को भविष्य की दृष्टी से पर्यावरण संरक्षण करना चाहिए। स्वस्थ मानसिकता होने पर मात्र समाजिक हित संभव है। सबको अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर एनडब्लूकेआरटीसी अध्यक्ष सदानंद डंगनवर ने कहा कि बेंगलूरु शहर में वायु प्रदूषण तथा पर्यावरण प्रदूषण अत्यधिक होने से वहां के लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहर में दिन-ब-दिन यातायात का दबाव अधिक हो रहा है।

जुड़वां शहर का विस्तार हो रहा है। उसके साथ साथ स्वच्छता पर्यावरण सुरक्षा की ओर से ध्यान देना हमारा कर्तव्य है। परिवहन संस्था बस डे, नम्म बस (हमारी बस), नम्म निल्दाण (हमारा बसस्टैण्ड) आदि अनूठे कार्यक्रमों से पर्यावरण स्नेही जनहित परिवहन व्यवस्था का प्रयास कर रहे हैं। जुड़वां शहर के लोगों को सफाई बनाए रखने में सहयोग देना चाहिए। कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के उप पर्यावरण अधिकारी शोभा गजकोश तथा पर्यावरणविद शंकर कुम्बी ने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एस.बी. चन्नप्पगौडऱ, धारवाड़ बस इकाई के प्रबंधक आर.बी. रूढे आदि उपस्थित थे। पी.जी. हणजी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा अंत में आभार व्यक्त किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो