scriptआचार्य महाश्रमण से मिला हुब्बल्ली संघ | Hubli union meets Acharya Mahasaman | Patrika News

आचार्य महाश्रमण से मिला हुब्बल्ली संघ

locationबैंगलोरPublished: Sep 06, 2018 10:29:10 pm

तेरापंथ जैन संघ हुब्बल्ली का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को चेन्नई में चातुर्मासार्थ विराजित आचार्य महाश्रमण से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्य महाश्रमण से मिला हुब्बल्ली संघ

आचार्य महाश्रमण से मिला हुब्बल्ली संघ

हुब्बल्ली. तेरापंथ जैन संघ हुब्बल्ली का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को चेन्नई में चातुर्मासार्थ विराजित आचार्य महाश्रमण से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति हुब्बल्ली के अध्यक्ष सोहनलाला कोठारी ने मर्यादा महोत्सव के व्यवस्थाओं की आचार्य महाश्रमण तथा साध्वि प्रमुखाश्री को जानकारी दी।

तेरापंथ सभा हुब्बल्ली के अध्यक्ष महेंद्रकुमार पालगोता ने आगामी 2019 के चातुर्मास के लिए आचार्यश्री से निवेदन किया। तेरापंथ सभा हुब्बल्ली के पूर्व अध्यक्ष पारसमल बाफना ने कार्यक्रम का संचालन किया। इससे पूर्व मुनि विश्रुत कुमार, कीर्तिकुमार, दिनेश कुमार से मर्यादा महोत्सव से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस प्रतिनिधि मंडल में 70 सदस्य थे। सभा के पूर्व सचिव पारसमल भंसाली ने यहा जानकारी दी।

राजभाषा पखवाड़ा का शुभारम्भ
हुब्बल्ली. दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) हुब्बल्ली के प्रधान कार्यालय, रेल सौधा में राजभाषा पखवाड़ा-2018 का उद्घाटन समारोह मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर दपरे महाप्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका अभिव्यक्ति के 39वें अंक का विमोचन भी किया।


गुप्ता ने कहा कि सरकार को लोगों से जोडऩे के लिए सरकारी कार्यों में आम जन मानस से जुड़ी भाषा का इस्तेमाल करना जरूरी है। इसीलिए हिन्दी को 14 सितंबर 1949 को भारत की राजभाषा का स्थान दिया गया। इसके उपलक्ष में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी क्रम में प्रधान कार्यालय में भी राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जो 14 सितम्बर तक चलेगा।


इस अवसर पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त डी.बी. कासर ने सुरक्षा विभाग की उपलब्धियों पर हिन्दी में प्रस्तुति दी।
इस कार्यक्रम में दपरे के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता तथा मुख्य राजभाषा अधिकारी एस.के. गुप्ता, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक राजीव सक्सेना, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक जी.जे. प्रसाद, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के. शिवप्रसाद, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद, एवं बड़ी संख्या में प्रधान कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। राजभाषा पखवाड़ा के दौरान कर्मचारियों को हिन्दी में कार्य करने के लिए वर्ग पहेली, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, हिंदी निबंध, हिंदी टंकण, हिंदी वाद-विवाद, हिंदी आशुभाषण, अनुवाद, राजभाषा प्रश्नोत्तरी और हिंदी कैप्शन जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो