scriptमानव जन्म और जिनवाणी श्रवण दुर्लभ-साध्वी डॉ. सुप्रिया | Human birth and hearing Jinvani Rare - Sadhvi Dr. Supriya | Patrika News

मानव जन्म और जिनवाणी श्रवण दुर्लभ-साध्वी डॉ. सुप्रिया

locationबैंगलोरPublished: Oct 19, 2021 07:12:16 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

मुमुक्षु पायल का अभिनंदन

मानव जन्म और जिनवाणी श्रवण दुर्लभ-साध्वी डॉ. सुप्रिया

मानव जन्म और जिनवाणी श्रवण दुर्लभ-साध्वी डॉ. सुप्रिया

बेंगलूरु. राजाजीनगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी सुमित्रा के सान्निध्य में साध्वी डॉ. सुप्रिया ने उत्तराध्ययन सूत्र का विवेचन करते हुए कहा कि तीसरे अध्ययन में परमात्मा ने चार अंग बतलाए हैं। पहला मानव जन्म प्राप्त करना, दूसरा जिनवाणी श्रवण करना,तीसरा धर्म पर श्रद्धा करना और चौथा जीवन में आचरण में लाना। हमें मानव जीवन के साथ आर्य जन्म मिला है यह हमारा सौभाग्य है। आर्य क्षेत्र में जन्म लेना, जिनवाणी श्रवण करना और पांच इंद्रियो का मिलना दुर्लभ है। जहां दया करुणा की अनुकम्पा होती है वही आर्य क्षेत्र कहलाता है। इस जीवन में हमें ज्यादा से ज्यादा आत्मा की कमाई करना है। तभी हमारे अशुभ कर्मों की निर्जरा होगी।
साध्वी सुविधि ने उत्तराध्ययन सूत्र का वांचन किया। साध्वी सुमित्रा ने मंगलपाठ प्रदान किया। इस मौके पर मुमुक्षु पायल बंबोरी का संघ की ओर से अभिनंदन किया गया। 21 वर्षीय मुमुक्षु पायल स्वर्गीय कांतिलाल बंबोरी एवं पुष्पादेवी बंबोरी की पुत्री का वैराग्य जीवन 5 साल का है। पायल की सांसारिक बहन साध्वी सर्वज्ञाश्री भी साध्वी प्रतिभाश्री के सान्निध्य में जिनशासन की प्रभावना कर रही हैं। उनका चातुर्मास भिवंडी में जारी है। मुमुक्षु पायल ने दीक्षा समारोह में संघ सहित उपस्थित होने का आग्रह किया। साध्वी सुमित्रा ने मुमुक्षु बहन को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप के ज्ञान ध्यान में अपार वृद्धि हो और आप जिनशासन की खूब खूब प्रभावना करें। इस अवसर पर अध्यक्ष भंवरीलाल चोरडिय़ा, उपाध्यक्ष किशोर दलाल, मंत्री प्रकाश चाणोदिया, कोषाध्यक्ष पारस भलघट, महावीरचंद धोका, मिश्रीमल कटारिया, शांतिलाल चाणोदिया, ज्ञानचंद लोढ़ा, नेमीचंद दलाल, समरथमल कोठारी उपस्थित थे।

गणेश बाग में मुमुक्षु पायल बम्बोरी का अभिनंदन
बेंगलूरु. श्वेताम्बर स्थानकवासी बावीस संप्रदाय जैन संघ ट्रस्ट, गणेश बाग में साध्वी डॉ. रुचिकाश्री, पुनितज्योति, जिनाज्ञाश्री के सान्निध्य में मुमुक्षु पायल बम्बोरी का अभिनंदन किया गया। साध्वी डॉ. रुचिकाश्री ने कहा कि संसार के सुख छोडक़र संयम जीवन अंगीकार करना श्रावक-श्राविकाओं के तीन मनोरथ में से एक मनोरथ है और मुमुक्षु पायल 14 फरवरी 2022 को सिकंदराबाद में साध्वी डॉ. प्रतिभा के सान्निध्य में संयम जीवन अंगीकार करेंगी। साध्वी जिनाज्ञाश्री ने भजन द्वारा मुमुक्षु के संयम जीवन में अग्रसर होने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष लालचंद मांडोत, मंत्री सम्पतराज मांडोत, प्रकाशचंद मांडोत, सुदर्शन मांडोत, दिलीप सिसोदिया, गुरु गणेश जैन महिला मंडल की निर्मला सांखला, संतोष गादिया, ख्याली बाई ने मुमुक्षु पायल का अभिनंदन चुनरी, माला, खोल द्वारा किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो